Answer for आर्मर्ड केबिल क्या होती है

यह विशेषतः भूमिगत उपयोग हेतु ही बनाया जाता है। इसीलिए इसे विभिन्न अचालक पदार्थों की 3-4 पर्ते चढ़ाकर इतना मजबूत बनाया जाता है कि यह 50-100 वर्षों तक भी संतोषप्रद रूप से कार्य कर सके। आर्मर्ड केबिल प्रायः तीन एवं चार क्रोड़ में बनाया जाता है। (4 क्रोड़ केबिल को सामान्यतः ‘साढ़े तीन क्रोड़ केबिल’ कहा जाता है क्योंकि चौथी क्रोड़ अर्थात् न्युट्रल लाइन के लिए प्रयुक्त क्रोड़ व्यास में अन्य क्रोड़ों की अपेक्षा आधे व्यास वाली होती है।) प्रत्येक क्रोड़ में तारों का व्यास तथा संख्या, उसकी धारा वहन क्षमता के आधार पर निर्धारित किया जाता है। उदाहरणार्थ, 30 एम्पियर तक धारा वहन करने हेतु प्रत्येक क्रोड़ में 1.62 मिमी. व्यास के 7 तार पर्याप्त होते हैं।

Back to top button