Answer for इलेक्ट्रिशियन काम में उपयोग होने वाले औजार ?
किसी भी इलेक्ट्रिशियन की कार्य-कुशलता केवल उसके विषय ज्ञान पर ही निर्भर नहीं करता बल्कि उसके द्वारा उपयोग किये जाने वाले औजारों और उसके कार्य करने के तरीके पर भी निर्भर करता है। इस अध्याय में हम आपको इलेक्ट्रिकल वायरिंग के दौरान उपयोग होने वाले विभिन्न औजारों के सचित्र वर्णन दे रहे हैं।
प्लायर (PLIERS)
तारों को काटने, मोड़ने तथा पकड़ने के लिये विभिन्न प्रकार के प्लायर्स का उपयोग किया जाता है। विभिन्न प्रकार के प्लायर्स व उनके उपयोगों की जानकारियाँ नीचे दी जा रही है।
काम्बिनेशन प्लायर्स (COMBINATION PLIER) |
इस प्लायर का उपयोग तारों को काटने, मोड़ने तथा उसके इन्सुलेशन को उतारने के लिये किया जाता है। इसी कारण इसे काम्बिनेशन प्लायर कहा जाता है। इसके आगे का भाग चौड़ा होता है। इलेक्ट्रिकल से संबंधित कार्यों के लिये हेण्डल पर इन्सुलेशन लगे प्लायर्स का ही उपयोग करना चाहिये।
फ्लेट नोज प्लायर (FLAT NOSE PLIER)
इस प्लेयर के आगे का भाग लंबा तथा फ्लैट होता है। फ्लेट इसका उपयोग तारों को पकड़ने तथा खींचने के लिये किया जाता है। इसका साईज सामान्यतः 10 से 20 से.मी. होता है। इसका उपयोग कभी-कभी नट को पकड़ने तथा कसने के लिये भी किया जाता है।
राऊण्ड नोज प्लायर (ROUND NOSE PLIER)
नाम से ही स्पष्ट है कि इस प्लायर के आगे का भाग गोल होता है। इसकी साईज 10 से 15 से.मी. राऊण्ड तक होता है। इसका उपयोग सामान्यत: तारों के सिरों नोज प्लायर को गोल करने तथा नट आदि को पकड़ने के लिये किया जाता है।
साईड कटिंग प्लायर (SIDE CUTTING PLIER)
साईड कटिंग प्लायर का उपयोग पतले तारों, नर्म तारों और स्ट्रिप्स को काटने के लिये किया जाता है। इसका मुंह आगे से चौरस होता है तथा मुंह के दोनों साईडों पर धार बनी हुई होती है।