Answer for ऑफसैट छेनी Offset Chisel क्या होती है
ऑफसैट छेनी
इस छेनी का आगे का रौंक वाला भाग फोर्ज करके एक साइड में ऑफसैट (Offset) कर दिया जाता है, यह छेनी फ्लैट तथा साइड दो प्रकार की होती है। फ्लैट कटिंग छेनी की धार सम्पूर्ण चौड़ाई में बनी होती है तथा साइड कटिंग छेनी की धार साइड में बनी होती है। इस छेनी का प्रयोग चिपिंग करने में किया जाता है। स्लॉट से चिप्स को साफ करने के लिए भी इस छेनी का प्रयोग किया जाता है।