Answer for खनिज क्या होते है

खनिज क्या होते है
हमारे शरीर में 96% प्रोटीन, चिकनाई, पानी और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा होती है। शेष 4% हमारे शरीर में खनिज लवण की मात्रा होती है। हमारे शरीर को काफी मात्रा में खनिज लवण की ज़रूरत होती है। ये खनिज लवण कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कापर, मैंगनीज़, आयोडीन और जिंक आदि होते हैं। हमारे शरीर में और भी खनिज लवण होते हैं, परन्तु वे काफी कम मात्रा में होते हैं। ये लवण हमारे भोजन में अलग-अलग मात्रा में होते हैं।

खनिज लवण कैसे मिलता है
ये लवण हरी सब्जियों और हरे फलों में काफी मात्रा में प्राप्त होते हैं। इसके अलावा ये पत्तों वाली सब्जियों, मीट, अण्डा, मछली, दूध आदि में होते हैं। दूध में लोहे की मात्रा कम होती है, परन्तु अन्य हर प्रकार के लवण इसमें प्राप्त हो जाते हैं।

फोकट क्या होते है
हम संतुलित भोजन इसलिए खाते हैं कि हमारे शरीर का विकास हो और शक्ति मिले, परन्तु ये सभी तत्त्व हमें निरोल नहीं लेने चाहिएं क्योंकि ये निरोल तत्त्व हमारी अन्दर वाली झिल्लियों में जम जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि इनके लाभ की अपेक्षा नुकसान होता है और अनावश्यक पदार्थ हमारे शरीर में से बाहर नहीं निकल सकते। इसलिए खाने वाली चीज़ों में रेशे होने बहुत ज़रूरी हैं ताकि इनसे आंतड़ियां साफ हो जायें। इस प्रकार हमारा शरीर ताज़ा हो जाता है।

फोकट कैसे मिलता है
यह कहावत आम तौर पर प्रसिद्ध है कि हर वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। यदि हम सारा दिन पानी पीते रहें तो मेदा पानी से भरा रहेगा। भूख नहीं लगेगी। पानी रोटी के साथ नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से रोटी पूरी तरह पचने में देरी लगती है।

Back to top button