Answer for खनिज लवण क्या होते है

खनिज लवण क्या होते है
हमारे शरीर में 96% प्रोटीन, चिकनाई, पानी और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा होती है। शेष 4% हमारे शरीर में खनिज लवण की मात्रा होती है। हमारे शरीर को काफी मात्रा में खनिज लवण की ज़रूरत होती है। ये खनिज लवण कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कापर, मैगनीज़, आयोडीन और जिंक आदि होते हैं। हमारे शरीर में अन्य भी खनिज लवण होते हैं, परन्तु काफी कम मात्रा में होते हैं। ये लवण हमारे भोजन में अलग-अलग मात्रा में होते हैं।

हमे खनिज लवण किस से मिलता है
ये लवण हरी सब्जियों और हरे फलों में प्रचुर (पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होते हैं। इसके अलावा ये पत्तों वाली सब्जियों, मीट, अण्डा, मछली, फल, दूध में होते हैं। दूध में लोहे की मात्रा कम होती है, परन्तु अन्य हर प्रकार के लवण इसमें से प्राप्त हो जाते हैं।

खनिज लवण हमे क्या फायदे मिलते है
हड्डियों और दांतों को मजबूत करते हैं। तन्तुओं को पक्का करते हैं। दिल के काम करने के लिए ज़रूरी हैं। खून का रंग लाल करते हैं। खून के जमाव में सहायक होते हैं।

खनिज लवण हमे क्या नुकसान होते है
हड्डियां और दांत कमजोर होते हैं। चमड़ी पीली पड़ती है। शरीर शीघ्र रोगग्रस्त होता है। आयोडीन की कमी से घेघा नामक रोग हो जाता है।

Back to top button