Answer for घन या स्लेज हैमर क्या होता है

घन या स्लेज हथौड़ा
Sledge Hammer ये हथौड़े भारी कार्यों के लिए प्रयोग किए जाते हैं। अधिकतर लौहकारी शॉप में धातु को पीटने या फोर्ज करने जैसे कार्यों में स्लेज हथौड़ों का प्रयोग होता है। भारी चोट मारकर डाई द्वारा फ्लैट, एंगिल आदि को काटने में भी इसका उपयोग किया जाता है। इनका भार 2 किग्रा से 10 किग्रा तक होता है।
हथौड़े का प्रयोग बेहद सावधानी से किया जाना चाहिए। ऐसी कुछ सावधानियाँ निम्न हैं।
1. हथौड़े का प्रयोग कार्य के अनुसार करना चाहिए।
2. हथौड़े की चोट कार्यखण्ड पर सटीक अनुमान से मारनी चाहिए।
3. भारी हथौड़े के प्रयोग में अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए।
4. मशीनों पर हथौड़े का प्रयोग अन्य मशीनी भागों को आघात से बचाकर करना चाहिए।

Back to top button