Answer for चूना क्या होता है चूने का रासायनिक सूत्र
चूना
बहुत पुरातन काल से, गारा बनाने के लिये चूने को बन्धक वस्तु के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है। कई सदियों पहले चूना गारा से बनाये गये महल, किले, डैम (बाँध), पुल तथा अन्य प्रकार के ढांचे आज तक ठीक तथा सही अवस्था में खड़े हैं। चूना, चूना पत्थर को जला कर प्राप्त किया जाता है।
चूना कैसे बनता है
रसायनिक क्रिया से (चूना पत्थर) जलाने पर (CaCO3) → (कार्बन डायऑक्साइड) CO2 + (चूना) CaO
जैसे जैसे, चूना पत्थर (CaCO3) को जलाया जाता है, उसमें नमी और कार्बन डायऑक्साइड (CO2) निकल जाती है। तथा चूना (CaO) बाकी बच जाता है।