Answer for टेक्स्ट को स्लेक्ट कैसे किया जाता है
वर्ड 2010 के डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को टाइप करने के बाद उसे स्लेक्ट करने के लिये आप माउस और की-बोर्ड दोनों का प्रयोग कर सकते हैं। आइये समझें कि यह कार्य कैसे किया जाता है
– माउस से टेक्स्ट को स्लेक्ट करने के लिये माउस की बांयी बटन को दबाये हुए ड्रैग करें इससे टेक्स्ट स्लेक्ट होता चला जायेगा। निम्न चित्र में टेक्स्ट को स्लेक्ट अवस्था में देख सकते हैं
यदि किसी शब्द को स्नेक्ट करना है तो उस शब्द पर माउस से डबल क्लिक करें। यदि आप समस्त पैराग्राफ को स्लेक्ट करना चाहते हैं तो कंट्रोल की को दबाये हुए पैराग्राफ में किसी भी स्थान पर डबल क्लिक करें।
इसके अलावा आप आप की-बोर्ड की शिफ्ट की दबाकर उसके साथ एरो की को प्रयोग करके भी टेक्स्ट को स्लेक्ट कर सकते हैं। जिस दिशा में टेक्स्ट को स्लेक्ट करना उस तरफ की एरो की को दबायें।