Answer for डॉक्यूमेंट को सेव कैसे किया जाता है
वर्ड में डॉक्यूमेंट को खोलने के बाद जब आप टेक्स्ट इत्यादि को टाइप कर लेते हैं या नहीं भी कर लेते हैं तो भी इसे सेव करने की जरूरत होती है। यदि डॉक्यूमेंट सेव नहीं है तो अचानक कम्प्यूटर बंद होने की अवस्था में आपके द्वारा खोली गयू फाइल दोबारा खोलने के लिये आपको नहीं मिलेगी। आइये सीखते हैं कि वर्ड में डॉक्यूमेंट फाइल को सेव कैसे करते हैं।
– वर्ड में खुले हुए किसी भी डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिये आपको रिबन बार में दिये File नामक टैब को क्लिक करके खोलना होगा। जब यह टैब स्क्रीन पर आयेगा तो इसमें आपको सेव करने से सम्बन्धित विकल्प दिखाई देंगे। निम्न चित्र में इन विकल्पों को दर्शाया गया है
इसमें आप देख सकते हैं कि Save नामक विकल्प सबसे ऊपरहै। इस विकल्प या कमांड का प्रयोग करके आप खुले हुए डॉक्यूमेंट को सेव कर सकते हैं।
यदि आप पहली बार Document को सेव कर रहे हैं तो Save नामक कमांड को क्लिक करें। –
यदि आप किसी नये नाम से डॉक्यूमेंट को सेव करना चाहते हैं तो Save As नामक विकल्प को क्लिक करें।
सेव और सेव एज़ कमांड में अंतर यह है कि आप पहले बार फाइल को सेव कमांड से सेव कर सकते हैं। लेकिन उसी फाइल की प्रति बनाने के लिये जब उसे दूसरे नाम से सेव करना हो तो सेव एज़ कमांड का प्रयोग किया जाता है। सेव कमांड का की-स्ट्रोक Ctrl+S होता है जबकि सेव एज़ कमांड का की-स्ट्रोक्स Ctrl+Shift+S होता है। स्क्रीन पर Save As नामक कमांड का ऑप्शन बॉक्स इस तरह से डिस्ले होगा
– इस ऑप्शन बॉक्स में आपको File name नामक विकल्प सबसे पहले दिखाई दे रहा है। इसमें आप वह नाम टाइप करें
जिस नाम से डॉक्यूमेंट को सेव करना है। इसके बाद Save as type नामक विकल्प विंडो को खोलें और उसमें से वह टाइप या फार्मेट स्लेक्ट करें जिसमें डॉक्यूमेंट सेव करना है। यदि आप यह चाहते हैं कि आपके द्वारा बनाया गया डॉक्यूमेंट वर्ड के पुराने संस्करण में भी खुल जाये तो यहां पर दिये विकल्प Maintain compatibilty with previus ver sions of Word के चैक बॉक्स को स्लेक्ट करें।
उपरोक्त वर्णित कार्य करने के बाद Save नामक बटन को क्लिक करें। इससे डॉक्यूमेंट कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क में सेव हो जायेगा।