Answer for तारों की माप कैसे करे
तारों की माप उनके व्यास से व्यक्त की जाती है और व्यास को वायर गेज से नापा जाता है। भारत में (SWG) (स्टैन्डर्ड वायर गेज) तथा मीट्रिक गेज, दोनों प्रकार के तार-गेज प्रयोग किए जा रहे हैं। तार-गेज में प्रत्येक व्यास के लिए एक पृथक खांचा होता है। मीट्रिक गेज के द्वारा किसी तार के व्यास को सीधे ही मिलीमीटर में नापा जा सकता है जैसे-0.70 मिमी., 1.20 मिमी. आदि।
SWG तार के व्यास को एक SWG संख्या में नापता है। यदि किसी तार में 22 संख्या के 3 चालक हैं तो उसे 3/22 तार के रूप में व्यक्त किया जाता है। यदि किसी तार में 20 संख्या के 7 चालक हैं तो उसे 7/20 के रूप में व्यक्त किया जाता है। मीट्रिक प्रणाली में, यदि किसी तार में 0.70 मिमी. व्यास के 3 चालक हैं तो उसे 3/0.70 के रूप में व्यक्त किया जाता है। केबिल की माप को अनुप्रस्थ-काट क्षेत्रफल के रूप में भी व्यक्त किया जाता है, जैसे- 1.5 मिमी.2 2.5 मिमी.2 आदि।