Answer for धब्बे से छुटकारा पाने के लिए हमे क्या करना चाहिए

दाग धब्बे छुड़ाने की तीन विधियाँ हैं
1. घोलक विधि : प्रतिकर्मक को पानी में घोल के रूप में तैयार करके उससे दाग छुड़ाना, को घोलक विधि कहते हैं।
2. रासायनिक विधि : कडे दाग धब्बों को साफ करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के रसायनों का प्रयोग करते हैं। किन्तु पहले तनु घोल, उससे जटिल और फिर उससे जटिल। यदि एक बार में न छूटे तो दोबारा और दोबारा भी न छूटे तो तिबारा लगाते हैं और दाग छूटते ही उनको शुद्ध ठंडे पानी में धो डालना चाहिए।
3. अवशोषक विधि : जिन वस्त्रों को शुष्क धुलाई (drycleaning) से ही साफ करना होता है, उनके दाग धब्बों को अवशोषित करने हेतु कुछ पाउडर की तरह के तत्व आते हैं। उन धब्बों के ऊपर वे कुछ समय के लिए डाल दिए जाते हैं और वे उस चिकनाई को सोख लेते हैं। ये प्रायः चिकने दाग धब्बों को छुड़ाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। उपलिखित सभी बातों की जानकारी के उपरांत ही दाग छुड़ाने की क्रिया आरंभ करें।

Back to top button