Answer for पीताम्बर किसे कहते है
पैठणी वस्त्र को ही पीताम्बर के नाम से जाना जाता है। पैठण जो कि हैदराबाद में स्थित है वहां बनाने के कारण ही इसको पैठणी नाम दिया गया था। यह भी सिल्क से निर्मित जालीदार वस्त्र होता था जिस पर सोने के तारों से डिज़ाइन बने होते थे। आंचल व बार्डर अलग तैयार करके साड़ी के साथ जोड़े जाते थे। ये वस्त्र प्रायः चटख रंगों में बनाए जाते थे। इन पर गमले, फूल, फूलदान, लताएं, हंस व अन्य पक्षी भी सोने के तारों से बनाए जाते थे। चटख रंगों में सोने की कलाकारी खिलती हुई दूर से ही नज़र आती थी। विशेष पूजा के अवसरों पर यह नारंगी या लाल पैठणी वस्त्रों का प्रयोग राजघरानों में होता था।