Answer for पेबन्द लगाना किसे कहते है

जब कपड़ा इस रूप में फट जाए कि उसको सिलाई न कर सकें तथा रफू भी न किया जा सके, तो उसी के साथ का टकडा उस फटेपन को ढकने के लिए प्रयोग कर लेते हैं, उसी को पेबन्द लगाना कहते हैं। पेबन्द दो प्रकार से लगाए जाते हैं –
1. सजावटी पेबन्द (Decorative Patch)
2. मरम्मत वाला पेबन्द (Repair Patch)

1. सजावटी पेबन्द – सजावटी पेबन्द का प्रयोग तब करते हैं जबकि उसके मेल का कपड़ा न मिल सके। ऐसी स्थिति में या तो एकदम विपरीत रंग का अथवा मिलते जुलते रंग का रैडीमेड अथवा स्वयं तैयार करके लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद वस्त्र का फटापन छुप जाता है और वस्त्र पहनने योग्य हो जाता है। इसका प्रयोग स्त्रियों व बच्चों के कपड़ों पर अधिक किया जाता है। आजकल मर्दाने वस्त्रों पर भी इसका प्रयोग प्रारम्भ हो गया है। यह हर आकार के गोल, चौकोर, तिकोने, फूल पत्तीदार या जानवरों के, बाजार में मिलते हैं तथा स्वयं भी बनाए जा सकते हैं।

2. मरम्मत का पेबन्द – यह पेबन्द कपड़े के फटने के आकार का, मूल कपड़े की किस्म का ही ले कर लगाया जाता है। इसमें ताना बाना, फूलपत्ती, धारियाँ डिज़ाइन आदि मिलाने आवश्यक होते हैं।

Back to top button