Answer for प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिजाइनर कौन से है

भारत अपनी प्राचीनता व समृद्धि के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ की रंगीन व भिन्न-भिन्न पोशाकें भी बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ के प्रसिद्ध डिज़ाइनरों ने अपनी भारतीय सभ्यता को, यहाँ की पोशकों को विश्व में अच्छी पहचान दिलाई है। फैशन डिजाइनर यहाँ की व यूरोप की सभ्यता की पोशाकों का मिश्रण करके जो पोशाकों के फैशन शो करते हैं वे विश्व स्तरीय होते हैं तथा उनके काम का तथा उनके नाम दोनों को ही अच्छा स्थान प्राप्त होता है। यहाँ तक कि बाहर की फैशन मैग्जीन में भी उनको तथा उनकी डिज़ाइन की गई पोशाकों को स्थान मिलता है। उन्हीं में से कुछ एक का वर्णन नीचे किया जा रहा है

1. मनीष मल्होत्रा: भारत के सर्वाधिक सफल फैशन डिज़ाइनरों में से एक है। यह भारतीय सिनेमा जगत में अपने अलग स्टाइल तथा किरदार की कल्पना कर के उसका लिबास डिज़ाइन करने में कुशल कलाकार माने जाते हैं। कई बड़े फिल्मी सितारे इनकी डिज़ाइन की गई पोशाकों को पहनना अपना सौभाग्य समझते हैं। इनकी डिज़ाइनिंग कला के लिये इन्हें कई फिल्मी पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता रहा है। इनको देश का सर्वाधिक प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर कहा जाता है।

2. मनीष अरोरा: एक विश्व प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर हैं जिन्होंने इन्टरनेशनल मार्केट में अपने काम को स्थान दिलाया जिससे उनकी पहचान बनी। यह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में फैशन शो किए जिसमें भारतीय व पाश्चात्य देशों की पोशाकों का मिला जुला प्रदर्शन बहुत बड़े पैमाने पर सफल रहा।

3. राघवेन्द्र राठौरः यह पहले फैशन डिज़ाइनर हैं जिन्होंने राजस्थानी पोशाकों को फैशन के रूप में विश्व में स्थान दिलाया। इनके काम की प्रशंसा घरेलू तथा अन्तराष्ट्रीय दोनों ही स्थानों में हुई। इन्होंने राठौर जोधपुर ब्रांड से कपड़ों की पहचान मार्केट में कराई। राठौर ने बडी-बडी हस्तियों के लिए जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान आदि फिल्मी हीरो के कपड़ों को भी डिज़ाइन किया है। इसके अतिरिक्त अब वे अन्य ऊँची प्रतिभाओं के लिए भी डैस डिज़ाइन करते हैं।

4.रोहित बल: रोहित बल को “India’s Master of Fabric & Fantasy” के नाम से ‘Time’ मैगजीन ने प्रकाशित किया था। इन्होंने 1990 में सबसे पहले पुरुषों के धारण करने के – योग्य वस्त्र डिज़ाइन किए थे। तभी से मीडिया में ये अपने नाम को फैशन डिज़ाइनर की लिस्ट में जुड़वा सके हैं। इसी के अतिरिक्त बड़ी-बड़ी हस्तियों के, फिल्म स्टार के तथा राजनेताओं के लिए वस्त्र डिज़ाइन करते हैं।

5. शान्तनु व निखिल मेहरा: 1999 से यह फैशन जगत के आकाश के चमकते सितारे हैं। ये दोनों ही फैशन डिजाइनर संसार में भारतीय फैशन को अग्रगामी बनाने के लिए पुरुषों की बहुत सुन्दर पोशाकों का निर्माण करते हैं।

6. सब्यसाची मुकर्जी: यह कोलकाता के रहने वाले, फैशन इन्डस्ट्री को अपना नाम व काम देने वाले फैशन डिज़ाइनर हैं। इन्होंने Antique Dresses के क्षेत्र में अर्थात उनको आज के समय में लोकप्रिय बनाने में बहुत काम किया है। फैब्रिक से ड्रैस तैयार करने में बहुत ही समझदारी से काम करते हैं और हर उम्र के व्यक्ति इनकी बनाई हुई पोशाकों को बहुत पसन्द करते हैं।

Back to top button