Answer for प्रोटीन कितने प्रकार के होते है

प्रोटीन कितने प्रकार के होते है
प्रोटीन शब्द यूनानी भाषा का है। इसका मतलब है-‘पहले आना’। प्रोटीन एक ऐसा मिश्रित पदार्थ है जो कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन, गंधक और फासफोरस आदि के रसायनों के योग से बनता है।
1. पशु प्रोटीन
2. वनस्पति प्रोटीन पशु प्रोटीन जानवरों से प्राप्त होती है और वनस्पति प्रोटीन वनस्पति से प्राप्त होती है।

कार्बोहाइड्रेट्स के क्या – क्या फायदे होते है
यह हमारे शरीर को सबसे ज़्यादा ताकत और गर्मी देती है। जब हम इसे अधिक मात्रा में लेते हैं तो चर्बी बननी शुरू हो जाती है। पेट भरकर खाने से कार्बोहाइड्रेट्स की कमी नहीं रहती। सब प्रकार की शक्तियां हमें दानों वाली वस्तुओं से मिल जाती हैं। इस प्रकार हमारी खुराक का 70-80% भाग इस प्रकार के तत्त्वों से पूरा हो जाता है।
1. इससे हमारे शरीर को ताकत और ऊर्जा प्राप्त होती है।
2. कार्बोहाइड्रेट्स हमारे मेदा और आंतों की सफाई भी करते हैं।

चिकनाई कितने प्रकार की होती है
यह आक्सीजन, कार्बन और हाइड्रोजन का मिश्रित पदार्थ है। यह दो प्रकार की होती है :
(i) वनस्पति चिकनाई
(ii) पशु चिकनाई

(i) वनस्पति चिकनाई :
1. सरसों
2. मूंगफली का तेल
3. नारियल का तेल
4. नारियल खुश्क
5. सोयाबीन
6. अखरोट
7. मूंगफली
8. बादाम

(ii) पशु चिकनाई :
1. मांस
2. अण्डा
3. मछली
4. घी
5. दूध
6. मक्ख
7. खोया न

Back to top button