Answer for ‘प्लेन’ क्या होते है
लगभग हर कपड़ों में प्लेन मैटीरियल बनता है। खास तौर से हम पहले cotton के विषय में जानकारी हासिल करेंगे।
(a) “सूती वॉइल’ (Cotton Voil) यह कम वज़न का कपड़ा होता है। पतला होता है तथा इस कपड़े में ड्रेपिंग आसानी से होती है।
(b) ‘सूती लॉन’ (Cotton Lawn)-यह भी वॉयल के समान हल्का पारदर्शी लेकिन थोड़ा सा करारा कपड़ा होता है। इन दोनों कॉटन कपड़ों से हम बच्चों के कपड़ें बना सकते हैं। यह सफेद तथा रंगीन दोनों में ही मिलते हैं। इससे अकेले या किसी के साथ मिलाकर डिज़ाइन वाला भी बनाया जा सकता है।
(c) इसके अतिरिक्त प्लेन मैटीरियल में पॉपलीन, लट्ठा, रूबिया भी आती है। यह तीनो फैब्रिक कॉटन वॉयल व लॉन से वज़न में भारी होते हैं। लट्ठा पापलीन से पेटीकोट, पायजामा, पिलोकवर तथा कहीं भी बिछाने के लिए या कवर करने की वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। रूबिया हल्का व सफेद तथा रंगीन सभी में आता है। रुबिया की फ्रॉकें, ब्लाउज, तथा अन्य ड्रैस भी बनाई जाती हैं।
(d) ‘कैम्ब्रिक’ (Cambric) यह भी रंगीन व सफेद दोनों में मिलती है। कम वज़न वाली, डैलीकेट फैब्रिक्स में ही शामिल होती है। ब्लाउज तथा बच्चों के झबले, फ्रॉक आदि बनाए जा सकते हैं। किन्तु यह लटकाने से कम लटकती है। इस कपड़े में थोड़ा सा करारापन होता है।