Answer for फ्लैट रेती क्या होती है
फ्लैट रेती Flat File
यह आयताकार काट वाली रेती होती है, जिसकी मोटाई व चौड़ाई में लगभग पाँच गुने का अन्तर होता है। हील की ओर यह 2/3 लम्बाई तक समान्तर रहती है, परन्तु बाकी 1/3 भाग (प्वॉइण्ट की ओर का) यह चौड़ाई तथा मोटाई दोनों में ही टेपर होती है। इसकी दोनों ही चपटी सतहों पर (दोनों फलकों पर) सिंगल कट या डबल कट दाँते बने होते हैं, जबकि दोनों एज पर सिंगल कट सीधे दाँते बने होते हैं। यह रेती 15-40 सेमी लम्बाई में बाजार में उपलब्ध रहती है। इसका प्रयोग कार्यशालाओं में सबसे अधिक होता है। इसके द्वारा चपटी सतहों का निर्माण किया जा सकता है। । व्यावहारिक रूप में रेती के दोनों फेस समतल नहीं होते बल्कि बीच से कुछ उभरे हुए होते हैं। इसे ही रेती की उत्तलता (Convexity Of File) कहते हैं।