Answer for मैनिपुलेशन क्या होता है

Introduction: सभी मानव शरीर एक जैसे नहीं होते और न ही सभी के नाप standard नाप में होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में कहीं न कहीं अन्तर होता है। कुछ में तो दोष मिलते हैं। जिनके शरीर की बनावट जन्म से ही abnormal मिलती है – कुबड़ा, अकड़ा हुआ आदि। कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनकी body में थोड़ा बहुत ही अन्तर होता है। ऐसे व्यक्ति के body pattern में थोड़े बहुत डिज़ाइन करने पड़ते हैं जिससे कि उनके pattern की सही व वस्त्र की सही fitting आए। यह दोष अधिकतर मानव आकृति में होते हैं। Posture से तात्पर्य है व्यक्ति के खड़े होने का ढंग।

Body Shape: मनुष्य शरीर के बाहरी स्वरूप की रेखाएं जिस प्रकार दिखती हैं, उसे Body Shape कहते हैं। मानव शरीर के बनावट में ये रेखाएं कहीं गड्ढे में तो कहीं उभार में नजर आती हैं।

Body Posture: मनुष्य शरीर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर उभार तथा गड्ढेदार शेप नजर आती है। लेकिन हर अलग-अलग व्यक्ति के साधारण तौर से खराब होने के ढंग अलग-अलग होने के कारण कहीं उभरा या गड्ढेदार कहीं परिमाण अधिक तो कहीं कम नजर आता है जो कि वस्त्र बनाने में बहुत अधिक महत्व रखता है। एक वाक्य में व्यक्ति के खड़े होने के ढंग को ही Body Posture या Standing Posture कहते हैं।

Standard Measurement: समान आयु छाती तथा ऊँचाई के अनेक व्यक्तियों के नापों का औसत से जो नाप निकलता है, उसे Standard Measurement कहते हैं। ये नाप normal बनावट की आकृति के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। व्यक्तिगत नाप: किसी भी व्यक्ति के शरीर से लिए गए नाप को उसका व्यक्तिगत नाप कहते हैं।

Fixed Proportion: वस्त्र बनाने में जो draft पहले बनाया जाता है, उसके किसी विशेष नाप वाले स्थान पर जैसे Back Neck की ऊँचाई, कंधे की गिरावट आदि में किसी निश्चित size के लिए निश्चित परिमाण में उठाव तथा गिराव का प्रयोग किया जाता है।

Variable Proportion : यह अनुपात हर स्थान में लागू न होकर अलग-अलग अनुपात में अलग-अलग स्थान पर draft बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसे Variable Proportion कहते हैं।

Back to top button