Answer for वर्ड टेक्स्ट को खोजकर कैसे बदला जाता है
वर्ड 2010 में वर्ड प्रोसेसिंग करते समय आप डॉक्यूमेंट से टेक्स्ट को सरलता से खोजकर उसे नये टेक्स्ट से बदला जा सकता है। इसके
नेवीगेशन पैन में सर्च नामक विकल्प जुड़ा होता है जिससे आप मनचाहा टेक्स्ट खोज सकते हैं। –
आप इस फाइंड विकल्प को होम टैब में दिये Editing Group के अंतर्गत आने वाले Find विकल्प से भी प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप की-बोर्ड से इस विकल्प को प्रयोग करना चाहते हैं तो कंट्रोल की के साथ F नामक की को दबायें। निम्न चित्र में आप इस कमांड की लोकेशन को देख सकते हैं
वर्ड 2010 का नेवीगेशन पैन इस संदर्भ में आपको तीन टैब विकल्प प्रदान करता है, जिनसे सर्च प्रक्रिया और भी लचीली हो जाती है।
Browse by Headings: जब सर्च के इस विकल्प को क्रियान्वित करते हैं तो यह टैब डॉक्यूमेंट के सभी सेक्शनों की हैडिंग में शब्द को खोजकर उसे पीले रंग की पट्टी में डिस्प्ले करता है।
Browse by Page: यह टैब डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज का थम्बनेल व्यू दर्शाता है और इसमें खोजा जा रहा शब्द पीले रंग से हाइलाइट होकर चमकने लगता है।
Browse by Text: नेवीगेशन पैन का यह टैब विकल्प उस टेक्स्ट को दर्शाने लगता है जिसमें खोजा जा रहा टेक्सट होता है। इसमें टेक्स्ट एक ग्रे रंग की पट्टी या बॉक्स में डिस्प्ले होता छ इस तरह से आप नेवीगेशन पैन के सर्च से सम्बन्धित टैब विकल्पों को प्रयोग करके सम्पूर्ण डॉक्यूमेंट से टेक्स्ट को खोज सकते हैं।
– इसके अलावा वर्ड आपको रिप्लेस नामक विकल्प भी प्रदान करता है, इस विकल्प को की-बोर्ड से कंट्रोल की के साथ H की प्रयोग करके क्रियान्वित किया जा सकता है। जब आप इस की-स्ट्रोक को प्रयोग करेंगे तो स्क्रीन पर Replace विकल्प बॉक्स इस तरह से डिस्प्ले होगा
इस विकल्प बॉक्स में पहले Find what नामक विकल्प विंडो है, इसमें आप उस शब्द को टाइप करें जिसे खोजना है। –
अब माउस प्वाइंटर को Replace with नामक विंडो में क्लिक करें और उस टेक्स्ट को टाइप करें जिसे खोजे गये टेक्स्ट से बदलना है।
– अब इस विकल्प बॉक्स में दिये Replace नामक बटन को क्लिक करें, इससे वर्ड टेक्स्ट को खोजकर उसे नये शब्द से बदल देगी।
– यदि सम्पूर्ण डॉक्यूमेंट में यह बदलाव करना है तो Replace All नामक विकल्प को प्रयोग करें।
एक स्थान पर खोज करने के बाद डॉक्यूमेंट में अगले स्थान पर खोज करने के लिये Find Next नामक बटन को क्लिक करें।
– यदि फाइंड तथा रिप्लेस से सम्बन्धित और ज्यादा विकल्पों को प्रयोग करना है तो इन्हें सामने स्क्रीन पर लाने के लिये More नामक बटन को क्लिक करें। जब आप इस More बटन को क्लिक करेंगे तो स्क्रीन पर इसका एक बड़ा विकल्प बॉक्स इस तरह से डिस्प्ले होगा
– इस विकल्प बॉक्स में 9 सर्च विकल्प मिलेंगे। जिनके आगे बने चैर बॉक्स में क्लिक करके उन्हें स्लेक्ट किया जा सकता है। इन विकल्पों के साथ एक Search नामक विंडो भी होती है जिसमें एक पॉप-अप मीनू जुड़ा होता है, इस मीनू के विकल्पों को भी सर्च प्रक्रिया को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है।
– यदि आप सर्च को किसी स्पेसीफिक फार्मेट में निर्धारित करके करना चाहते हैं तो Find नामक भाग में दिये Format नामक बटन को क्लिक करें। इससे एक मीनू दिये चित्र की तरह से डिस्प्ले होगा
– यहां से आप फोंट, पैराग्राफ, टैब और स्टाइल जैसे विकल्पों को टेक्स्ट सर्च करने की प्रक्रिया में प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिये यदि आप इस मीनू में दिये स्टाइल नामक विकल्प को क्लिक करते हैं तो स्क्रीन पर स्टाइल सर्च करने से सम्बन्धित विकल्प बॉक्स इस तरह से डिस्प्ले होगा
जिस स्टाइल को सर्च का आधार बनाना है उस पर क्लिक करके इसे स्लेक्ट करें और OK बटन को क्लिक कर दें। वह स्टाइल सर्च का आधार बन जायेगा।