Answer for वर्ड थीम का प्रयोग कहा किया जाता है

वर्ड में आप कई तरह की पहले से निर्धारित थीम्स को प्रयोग कर सकते हैं। इससे पेज की साज-सज्जा में लगने वाले समय की बचत होती है और कार्य में तेजी का समावेश होता है। प्रत्येक थीम में अलग फोंट, अलग रंग और अलग स्टाइलों तथा विशेष प्रभावों का उपयोग होता है। इन्हें अलग-अलग तरह के दस्तावेज बनाने में प्रयोग किया जा सकता है। इस कार्य को करने के लिये आपको वर्ड के रिबन बार में दिये पेज लेआउट नामक टैब को खोलना होगा। इस टैब में सबसे पहले बायें कोने में थीम नामक सेक्शन होता है। निम्न चित्र में इस सेक्शन को दर्शाया गया हैआप इस सेक्शन को ध्यान से देखेंगे तो पायेंगे कि इसमें कुल मिलाकर चार विकल्प हैं जिनसे डॉक्यूमेंट में थीम का प्रयोग किया जा सकता है। आइये एक-एक करके इनका अध्ययन करें

– Themes: यह थीम सेक्शन का पहला विकल्प है। इसमें अनेक Arrirame wian prerner an थीम्स पहले से निहित होती हैं जिन्हें क्लिक करके प्रयोग किया जा सकता है। इनमें से किसी भी थीम्स को प्रयोग करने के लिये आप इस विकल्प को क्लिक करके खोलें।

– यहां पर आपको अनेक पूर्व निर्धारित थीम्स दिखाई दे रहीं हैं। जब आप इनमें से किसी पर भी माउस प्वाइंटर को ले जायेंगे तो साथ-साथ आपको उसका प्रभाव डॉक्यूमेंट पर दिखाई देगा। यदि किसी को डॉक्यूमेंट में प्रयोग करना है तो उस पर क्लिक कर दें।

इसी ऑप्शन बॉक्स में नीचे की और Reset Theme from Template नामक विकल्प है। इस पर क्लिक करके आप प्रयोग की गयी थीम के प्रभाव को डॉक्यूमेंट से समाप्त कर सकते हैं।

– इसी ऑप्शन बॉक्स में नीचे की और Reset Theme from Template नामक विकल्प है। इस पर क्लिक करके आप प्रयोग की गयी थीम के प्रभाव को डॉक्यूमेंट से समाप्त कर सकते हैं।

– यदि आप वर्ड में निहित थीम्स को माइक्रोसॉफ्ट की अधिकृत वेबसाइट से अपडेट करना चाहते हैं तो इसमें दिये विकल्प Enable Content Updates from Office.com को क्लिक करें। इस विकल्प को प्रयोग करने से पहले आपके इंटरनेट कनेक्शन ऑन होना चाहिये।

यदि आपके सिस्टम में वर्ड में प्रयोग हो सकने वाली थीम्स स्टोर हैं और उन्हें प्रयोग करना है तो इसमें दिये विकल्प ब्राउज़ फॉर थीम्स को क्लिक करें। इससे आपको सामने एक विकल्प बॉक्स आयेगा और आप उसमें से किसी भी स्टोर थीम को क्लिक करके स्लेक्ट कर सकते हैं। निम्न चित्र में इस थीम ब्राउज करने वाले विकल्प को क्रियान्वयन को दर्शाया गया है

– इसमें सबसे पहले उस लोकेशन को खोलें जहां थीम स्टोर हैं और इसके बाद जब थीम सामने आ जाये तो उसे क्लिक करके स्लेक्ट करें और Open नामक बटन को क्लिक करें। इससे थीम खुल जायेगी और डॉक्यूमेंट पर प्रभावी हो जायेगी।

थीम सेक्शन के पहले विकल्प थीम का अंतिम उप-विकल्प है Save Current Theme… आप इस पर क्लिक करके डॉक्यूमेंट में प्रयोग की गयी फार्मेटिंग को एक थीम के रूप में सेव कर सकते हैं।

Colors: यह थीम सेक्शन का दूसरा विकल्प है, इसका प्रयोग करके आप डॉक्यूमेंट में प्रयोग की गयी थीम का रंग बदल सकते हैं। इस विकल्प पर क्लिक करते ही रंगों को स्लेक्ट करने की एक सूची इस तरह से डिस्प्ले होती है

– इस सूची में अनेक रंग दिखाई दे रहे हैं जिसे भी प्रयोग करना है उस पर क्लिक करें। इसके स्क्रॉल बार के द्वारा और रंगों को. भी सामने लाया जा सकता है।

– यदि आप नये थीम कलर क्रियेट करना चाहते हैं तो अंतिम विकल्प क्रियेट न्यू थीम कलर को क्लिक करें। आपके सामने इसका ऑप्शन बॉक्स आपके सामने स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा। इसमें दिये क्रियेट न्यू थीम कलरर्स नामक विकल्प बॉक्स का प्रयोग करके आप थीम के प्रत्येक एलीमेंट के लिये अलगअलग रंगों का स्लेव्शन कर सकते हैं।

– इसके अलावा इस थीम को नया नाम भी दे सकते हैं। जब आप किसी रंग को यहां स्लेक्ट करेंगे तो सैम्पल नामक भाग में साथ-साथ उसका प्रभाव दिखाई देगा जिससे आपको यह पता चलता रहेगा कि जो रंग स्लेक्ट किया गया है वह थीम पर कैसा लगेगा।

जब आप थीम के सम्पूर्ण विकल्पों को मनचाहे रंग से सजा लें तो सेव बटन पर क्लिक करके इसे सेव कर सकते हैं। यदि इन रंगों के प्रभाव को समाप्त करना है तो रिसेट नामक बटन को क्लिक करें।

– Fonts: यह थीम सेक्शन का तीसरा विकल्प है, इसका प्रयोग करके आप डॉक्यूमेंट में प्रयोग की गयी थीम के फोंट बदल सकते हैं। इस विकल्प पर क्लिक करते ही फोंट स्लेक्ट करने की एक सूची इस तरह से डिस्प्ले होती है

– इस सूची में अनेक फोंट दिखाई दे रहे हैं जिसे भी प्रयोग करना है उस पर क्लिक करें। इसके स्क्रॉल बार के द्वारा और फोंटों को भी सामने लाया जा सकता है।

– यदि आप नये थीम फोंट क्रियेट करना चाहते हैं तो अंतिम विकल्प क्रियेट न्यू थीम फोन्टस को क्लिक करें। आपके सामने इसका ऑप्शन बॉक्स इस तरह से डिस्प्ले होगा

इस क्रियेट न्यू थीम फोंट्स नामक विकल्प बॉक्स का प्रयोग करके आप थीम के प्रत्येक एलीमेंट के लिये अलग-अलग फोन्टस का स्लेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा इस थीम को नया नाम भी दे सकते हैं।

जब आप किसी फोंट को यहां स्लेक्ट करेंगे तो सैम्पल नामक भाग में साथ-साथ उसका प्रभाव दिखाई देगा जिससे आपको यह पता चलता रहेगा कि जो फोंट स्लेक्ट किया गया है वह थीम पर कैसा लगेगा।

– जब आप थीम के सम्पूर्ण विकल्पों को मनचाहे फोन्ट्स से सजा लें तो सेव बटन पर क्लिक करके इसे सेव कर सकते हैं। यदि इन रंगों के प्रभाव को समाप्त करना है तो रिसेट नामक बटन को क्लिक करें।

Effects: यह थीम सेक्शन का अंतिम विकल्प है, इसका प्रयोग करके आप डॉक्यूमेंट में प्रयोग की गयी थीम के विशेष प्रभावों को बदल सकते हैं। इस विकल्प पर क्लिक करते ही इफेक्ट्स स्लेक्ट करने की एक सूची डिस्प्ले होती है

Back to top button