Answer for संतुलित भोजन किसे कहते है

संतुलित भोजन किसे कहते है
जिस भोजन में हमारे शरीर के विकास के लिए हर प्रकार के तत्त्व ठीक मात्रा में सम्पूर्ण तौर पर हों, वह संतुलित भोजन होता है। यह हमारे शरीर की हर प्रकार की आवश्यकताएं पूरी करता है।

संतुलित भोजन में कौन -कौन से तत्व पाए जाते है
संतुलित भोजन के तत्त्व-संतुलित भोजन के निम्नलिखित तत्त्व हैं :
(i) प्रोटीन
(ii) कार्बोहाइड्रेट्स
(iii) वसा (चर्बी या चिकनाई)
(iv) खनिज लवण
(v) विटामिन्ज़
(vi) फोकट
(vii) पानी ..
1. प्रोटीन-प्रोटीन शब्द यूनानी भाषा का है। इसका अर्थ है-‘पहले आना’। प्रोटीन एक ऐसा मिश्रित पदार्थ है जोकि कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन, गंधक और फासफोरस आदि के रसायनों के योग से बनता है। यह प्रोटीन दो किस्म की होती है-पशु प्रोटीन और वनस्पति प्रोटीन। पशु प्रोटीन जानवरों से प्राप्त होती है और वनस्पति प्रोटीन वनस्पति से प्राप्त होती है।
हमे प्रोटीन किस चीज से प्राप्त होता है
पशु प्रोटीन :
1. मांस
2. अण्डा. .
4. मछली
5. दूध
6. पनीर
3. कलेजी
वनस्पति प्रोटीन :
1. गेहूं
2. चावल (मशीनी)
3. मक्की
4. बाजरा
5. मटर
6. चने
7. मसर
8. काजू
9. बादाम
10. मूंगफली
11. लोबिया
12. सोयाबीन
13. उड़द (माष)
14. मूंगी की दाल
15. पिस्ता
16. अखरोट

Back to top button