Answer for सिन्ध, कच्छ, काठियावाड़ की कढ़ाई किसे कहते है
सिंध के कढ़े हुए वस्त्रों पर पंजाब और कच्छ का स्पष्ट प्रभाव दिखाई देता है। पंजाब की फुलकारी तथा चेन स्टिच के मिश्रण से तैयार सिंध कढ़ाई का अपना ही सौंदर्य होता था। प्रायः इस कढ़ाई में चेन टांकों का ही अधिक प्रयोग होता है। इसी टांके से लंहगे की चोली तथा लंहगे के बार्डर को भी चेन टांके से काढ़ते हैं। नमूनों में प्रकृति तथा अन्य सभी दृश्यों का समावेश होता है। कढ़ाई के लिए सिल्क के धागे तथा सूती धागे दोनों प्रकार के प्रयोग होते हैं। इस कढ़ाई की विशेषता यही है कि इससे कढ़ाई करके गरारा, चोली, लंहगे तथा अंगरखे सजाए जाते हैं। इस कढ़ाई के बीच में शीशा वर्क भी होता है जिससे इसकी चमक और भी बढ़ जाती है।