Answer for DRYER कितने प्रकार के होते है

DRYER कितने प्रकार के होते है
एक Hair dressing सैलून में dryer का होना बहुत ज़रूरी है। इसके बिना बालों की setting कभी भी ठीक नहीं हो सकती। dryer का प्रयोग गीले बालों को तेजी से सुखाने के लिए किया जाता है। Dryer दो प्रकार के होते हैं :
1. Hand Dryer
2. Pedestal Dryer
1. Hand Dryer-हाथ वाले dryer से बाल सुखाने में अधिक समय लगता है। इसका प्रयोग करते समय हाथों से और कोई काम नहीं हो सकता। मेहनत भी अधिक करनी पड़ती है। Hand dryer का प्रयोग अधिकतर समय की खपत और अधिक मेहनत से भरपूर है। यह बालों की सुंदर दिखावट के लिए उपयोग किया जाता है।
2. Pedestal Dryer-इसको कमर्शियल (Commercial) dryer भी कहते हैं। आजकल सैलून में बहुत प्रचलित है। यह Hand dryer से अधिकतर अच्छा होता है। इसके प्रयोग से Hair dresser और भी बहुतसे काम कर सकता है। Client को dryer के नीचे बिठाकर अन्य Client attend कर सकता है। इससे बाल सुखाने में समय भी कम लगता है। इससे setting भी ठीक होती है और कम समय में ज्यादा Client भुगता सकता है। इससे Client के ही समय की बचत नहीं होती बल्कि Hair dresser की योग्यता का भी पता लगता है। इसलिए हरेक hair dressing saloon में Pedestal dryer का होना बहुत ज़रूरी है।

Back to top button