हैंड वाइस होता क्या है

DWQA QuestionsCategory: Questionsहैंड वाइस होता क्या है
itipapers Staff asked 4 years ago

हैंड वाइस होता क्या है पाइप वाइस का क्या कार्य है बेंच वाइस का चित्र bench vice drawing वॉइस कितने प्रकार के होते हैं pipe vice बेंच के अनुसार bench vice diagram

1 Answers
itipapers Staff answered 10 months ago

हैण्ड वाइस Hand Vice
इसकी बनावट कुछ सीमा तक लैग वाइस से मिलती-जुलती है, परन्तु साइज में बहुत छोटी होती है। इसको जॉब के साथ हाथ में पकड़कर प्रयोग में लाया जाता है, इसीलिए इसे हैण्ड वाइस कहते हैं। इसके दोनों जबड़े एक सिरे पर कब्जा जोड़ (Hinge Joint) बनाते हैं, जबकि दूसरे सिरे पर जॉब की पकड़ मजबूत करने को जबड़े को दाँतेदार बनाया जाता है। एक सिरे पर हिंज्ड (Hinged) होने के कारण इसके जबड़े गोलाई में खुलते हैं। दोनों जबड़ों के मध्य एक पत्ती सिंप्रग (Leaf Spring) होती है। यह जबड़ों को खोलने की प्रवृत्ति रखता है। जॉब को जबड़ों में पकड़ने के लिए एक विंग नट (Wing Nut) का प्रयोग किया जाता है।

Back to top button