Manually क्या होता है ?

DWQA QuestionsCategory: QuestionsManually क्या होता है ?
itipapers Staff asked 10 months ago

Manually क्या होता है ?Manual ka Matlab kya hai Name recording manually in Hindi meaning Manually add a network meaning in Hindi Manually meaning Manual work meaning in Hindi User manual Meaning in Hindi Name recording manually meaning Manual review Meaning in Hindi

1 Answers
itipapers Staff answered 10 months ago

इसमें बड़े साइज के आलू को चार से छः टुकड़ों में निश्चित हिसाब से काटा जाता है। खेत में बीमारी से बचाव हेतु प्रि-स्पईंग करते हैं। ट्रैक्टर के पीछे रिजर लगाकर या बैलों के रिजर से नालियाँ बनाई जाती हैं। दो नालियों के बीच में बनी मेड़ (डोली) पर खुरपों से कटे हुए टुकड़ों को चार से छ: इंच के अन्तर पर रोप देते हैं। इन्हें हाथ से ढक देते हैं। इस प्रकार की प्लाण्टिग में समय व लागत अधिक लगती है। इसको कम करने के लिए मशीन का प्रयोग किया जाता है।

व्यक्तियों द्वारा By human
रिजर के ऊपर एक सीड टैंक लगाया जाता है, इसके नीचे एक शाफ्ट लगी होती है। यह शाफ्ट दोनों ओर पहियों से चलायी जाती है। इस शाफ्ट के ऊपर एक खाँचा कट गियर लगा होता है, जिसमें बीज के अनुसार खाँचे होते हैं। इस गियर से इन खाँचों में बीज फँसकर पीछे लगी ट्यूब में गिरते रहते हैं। बीज गरारी में फंसे इसके लिए व्यक्ति इसे गिराता है। इससे समय की बचत होती है तथा कार्य अधिक होता है व लागत कम लगती है

मेज प्लाण्टर Maze Planter
मेज प्लाण्टर में अन्तर केवल यह होता है कि मेज प्लाण्टर को रिजर के पीछे न लगाकर टिलर के पीछे लगाया जाता है। बीज गिराने वाली गरारी में छोटे खाँचे काटे जाते हैं। इसमें केवल ट्रैक्टर चालक ही कार्य कर सकता है।

रोटरी टिलर Rotary Tiller
प्राइमरी यन्त्रों से जुताई के बाद खेत में मिट्टी के ढेले बन जाते हैं, रोटावेटर से इन्हें बारीक किया जाता है। सेकेण्डरी यन्त्रों से जुताई के बाद दो या तीन बार जुताई के बाद खेत गेहूँ, मक्का आदि की बुआई के लिए तैयार होता है। इससे ईंधन अधिक खर्च होता है खेत सिंचाई के बाद जुताई के लिए तैयार होने पर सेकेण्डरी टूल के बजाय रोटा वेटर खेत को जोतने के साथ-साथ खरपतवार भी 4″ से 6″ तक जुताई करके मिट्टी में दबा देता है। इस यन्त्र में पीछे की ओर पाटा (मेडा, लेवलर, ट्रेलिंग बोर्ड) भी लगाया जाता है। यह खेत की स्थिति के अनुसार एडजेस्ट किया जा सकता है।

ट्रेल्ड सीड ड्रिल Trailed Seed Drill
यह गेहूँ, मक्का आदि के बीज बोने के काम आती है। इसे बैलों द्वारा खींचा जाता है। यह एंगिल आयरन के एक मजबूत फ्रेम से 2 से 5 फैरो (farrow) वाली बनाई जाती है। बनावट लगभग टिलर जैसी होती है। फ्रेम के ऊपर बीज बॉक्स (seed box) होता है, जिसमें बीज भर देते हैं। इसके साथ ही खाद के लिए भी एक बॉक्स भी फिट किया जा सकता है। इस प्रकार इसे सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल (seed cum fertilizer drill) का नाम भी दिया जा सकता है। बीज अधिक गहराई तक न जाए, इसके लिए इसमें दोनों ओर एडजस्टिंग व्हील दिये जाते हैं। जिन्हें ऊपर-नीचे खिसकाकर गहराई सेट की जा सकती है।

Back to top button