Top-link क्या होता है ?

DWQA QuestionsCategory: QuestionsTop-link क्या होता है ?
itipapers Staff asked 10 months ago

Top-link क्या होता है ? Top-linktop link price top link tractor top link pin hydraulic top link top link wef tractor top link sizes john deere tractor top link top link mahindra tractor

1 Answers
itipapers Staff answered 10 months ago

ट्रैक्टर के पीछे थ्री-प्वॉइण्ट लिंकेज में इसे कृषि यन्त्र के मध्य में लगाया जाता है। इसके द्वारा यन्त्र को आगे व पीछे से समान (समतल) न होने पर इसे बीच से घुमाकर यन्त्र के फालों को (खुरपों को) समतल लगने वाला किया जाता है.

इसकी सहायता से जुताई समान गहराई की होती है और ट्रैक्टर पर अनावश्यक खर्च भी नहीं होता है। यदि जुताई एक-सी न हो; जैसे- एम बी प्लाउ का आगे के फाल और टिलर आगे के फाल ही जुताई कर रहे हों व पीछे के फाल खेत से ऊपर ही रहें, तो खेत में केवल लकीर खिंचेगी, जुताई नहीं होगी। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर को अनावश्यक चलना पड़ेगा, इससे ईंधन का खर्च भी बढ़ेगा।

हिच सिस्टम Hitch System
ट्रैक्टर को मुख्यतः खेती के कार्यों में प्रयोग किया जाता है। खेती में फसल तैयार होने पर काटने के बाद उसे एकत्र करना पड़ता है। थ्रेशर को लाना व प्रयोग करना होता है। अन्त में फसल को घर पर ढोना होता है। गन्ने की फसल को क्रेशर, कोल्हु, शुगर मिल पर ले जाना होता है। यह कार्य किसान भैंसा बुग्गी में खड़े तख्ने लगाकर या ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली से सम्पन्न करता है।

ट्रैक्टरों में जो ट्रॉली प्रयोग की जाती है, वह दो पहियों वाली, चार पहियों वाली, छोटी और बड़ी दोनों प्रकार की प्रयोग की जाती है। छोटी या बड़ी दोनों प्रकार की ट्रॉली को जोड़ने के लिए ड्राइवर सीट के पीछे डिफरैन्शियल के हाउसिंग पर ‘यू’ के आकार का उपकरण ‘हिच’ फिट किया जाता है, जिसमें ट्रॉली का ‘ओ’ टाइप का हुक फँसाया जाता है।

कुछ ट्रैक्टरों में पीछे लगने वाला HITCH प्लेट पर ‘U’ टाइप के हुक में मध्य में छिद्र बना होता है। जिस छिद्र में मोटी पिन लगाकर पिन को लॉक कर दिया जाता है, जिससे पिन झटकों में हुक से निकल न सके। इसी प्रकार हैरो का हुक भी फँसाकर कार्य लिया जाता है।

Back to top button