Blog

मेकअप कितने प्रकार के होते है Types Of Makeup Styles You Should Know

मेकअप कितने प्रकार के होते है Types Of Makeup Styles You Should Know

Make-up Face को अच्छी प्रकार साफ़ करने के बाद होता है। Make-up करने से पहले Face से गन्दगी और तेल को अच्छी प्रकार साफ़ कर लें। इसके लिए Dry Skin और Cleansing का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके बाद Astringent Lotion का प्रयोग करें ताकि Skin के Porous Cosmetic द्वारा बंद न हो जाएं।

इसके बाद Face पर Cake या Foundation Skin को एक जैसा Soft और Concealer का भी प्रयोग करें। इससे चेहरे पर दाग धब्बे छिप जाते हैं। Foundation Skin को एक जैसा Soft और Natural Colour दिखाई देने में सहायता करता है। Foundation लगाते समय Foundation में थोड़ा-सा पानी Mix करें ताकि Foundation Face पर जम न जाए। अपने Complexion अनुसार ही Foundation का प्रयोग करना चाहिए।

मेकअप के लिए उपयोग होने वाली वास्तु

1. Cleansing Milk
2. Foundation in two shades
3. Astringent Lotion
4. Eye-shadow
5. Pan-cake
6. Face Powder
7. Compact powder
8. Lipstick
9. Lip Gloss
10. Brush No.
12. Lip Linear
13. Eye- Linear
14. Mascara
15. Bindi
16. Eye-brow pencil
17. Tissue Paper
18. Cotton
19. Noursing Cream
20. Glitters
21. Nail Polish
22. Nail Shiner
23. Rose
24. Glow Glitters
25. Skin Toner

Foundation कई प्रकार के होते हैं जैसे

1. Liquid Foundation-यह Normal Skin के लिए बिलकुल ठीक है। इसमें जो तेल जैसा पदार्थ है, उससे चमड़ी में चमक आती है।

2. Cream Foundation-यह Dry Skin के लिए उत्तम है। इसके द्वारा Skin पर जो दाग धब्बे होते हैं, वे छिप जाते हैं। यह प्राकृतिक रूप में चमड़ी को जवान दिखाई होने में सहायक होता है।

3. Cake Foundation-यह अच्छा Powder है और इसका प्रयोग Young Oily Skin के लिए किया जाता है।

4. Matte Foundation-Oily Skin के लिए यह Dry Make-up Powder Paste के रूप में मिलता है। यह Tube में मिलता है क्योंकि बिना Tube के जल्दी सूख जाता है। यह Skin को Cover करने के लिए अच्छा Paste है। यह उन पर प्रयोग किया जाता है जिनकी Skin Oily है।

मेकअप कितने प्रकार के होते है

1. प्रस्तावना-अलग-अलग अवसरों पर रीति रिवाजों अनुसार मेकअप होते हैं। सुबह, शाम, दोपहर और अन्य अवसरों पर हमें मेकअप की जानकारी होनी चाहिए।

2. दिन के समय मेकअप-यदि शादी का समारोह सुबह हो तो मेकअप का बेस बिल्कुल नेचुरल और लाइट होना चाहिए। शायनी बेस और शिमर का उपयोग कम करना चाहिए। आई शैडो भी थोड़ा लाइट शेड वाला होना चाहिए। Eye-linear थोड़ा डार्क होना चाहिए। ब्लशर ज़्यादा डार्क नहीं करना चाहिए। लिपस्टिक मेट फिनिश लगानी चाहिए।

3. शाम के समय मेकअप-शाम के समय मेकअप बेस स्किन के मैचिंग टोन से एक टोन कम रखना चाहिए। बेस करने के बाद ‘T’ जोन और चिकस व हाईलाइटिंग एरिया पर शिमर करना चाहिए। शाम के समय मेकअप में शिमर का प्रयोग थोड़ा ज्यादा किया जा सकता है।

आई शैडो थोड़ा डार्क शेड में और विज़ीबल करना चाहिए। हाईलाइटर और Eye-linear थोड़े डार्क और ग्लिटर बेस किये जा सकते हैं। ब्लशर डार्क और फेसकट को ध्यान में रखकर करना चाहिए। लिपस्टिक आई शैड टोन अनुसार होनी चाहिए। लिपस्टिक पर लिप-ग्लास का उपयोग करने पर लिपस्टिक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकता है।

फाउंडेशन लगाने का सही तरीका

1. Face को पहले Cleansing Milk से साफ़ करें।
2. यदि आपकी Skin Dry या Normal है तो आपको Nourishing Cream का प्रयोग करना चाहिए। इससे Skin को थोड़ी Oiliness मिल जाती है।
3. यदि Skin Oily है तो Foundation से पहले Astringent से चेहरे को साफ़ करें।
4. किसी भी प्रकार का Foundation प्रयोग करते समय उसमें थोड़ा-सा पानी या Rose Water या Cream Mix कर चेहरे पर लगाएं। –
5. Face पर यदि ज्यादा Foundation लग जाये तो Tissue Paper से साफ़ करें।
6. Foundation हाथों पर लगायें या Spouch से लगाने की दिशा हमेशा ऊपर की तरफ होनी चाहिए।
7. यह भी ध्यान रहे कि Face के साथ-साथ Foundation Neck और Ear तथा Back Side पर ज़रूर प्रयोग करें।

Powder लगाने का सही तरीका

1. Powder लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि Foundation सूख गया है या नहीं।
2. Cotton के साथ ही Powder लगाना चाहिए। इसको मलना नहीं चाहिए।
3. Powder गर्दन से लगाना शुरू करें। जहां से कपड़े शुरू होते हैं वहां से ले जाते हुए Hair line तक लगाएं।
4. अंत में Skin Soft और साफ़ बनाने के लिए Brush के साथ Powder को साफ़ कर दें।

Shadow लगाने का सही तरीका

1. Creamy Shadow आंखों के नीचे फैला दें, क्योंकि यह काले धब्बों को दूर करता है और हल्के . Wrinkles को छुपा देता है।
2. यदि इसका प्रयोग Eye Brow के बिलकुल साथ किया जाये तो Eye Brow ऊपर दिखाई देगा। इसलिए इसका प्रयोग बड़े ध्यान से करना चाहिए। .
3. Eye Shadow का प्रयोग Eye-Lashes के ऊपर होना चाहिए। इसलिए इसको ऊपर की ओर बाहर की तरफ फैला दें। इसका प्रयोग Eye brow के अन्त तक करें।
4. Light रंग के Shadow से भाग उभरेगा और Dark Colour के साथ दबेगा।

मेकअप करते समय किन बातों का ध्यान रखें

1. मेकअप करने से पहले फेस को अच्छी तरह साफ़ करना बहुत ज़रूरी है। यदि डेड स्किन हो तो उसको हटाने के बाद ही मेकअप करना चाहिए।
2. आईब्रो पर ज्यादा बाल रह गये तो थ्रेडिंग करके मेकअप शुरू करना चाहिए।
3. फेस पर बाल हों तो पहले ब्लीच करनी चाहिए।
4. स्किन टोन से एक शेड लाइट या एक शेड डार्क मेकअप करना चाहिए।
5. गर्मी के दिनों में ड्राई बेज मेकअप करना चाहिए।
6. मेकअप में आई लाईनियर और मैस्कारा वाटर प्रूफ प्रयोग करना चाहिए। .
7. प्रत्येक मेकअप के बाद ब्रश क्लीन करना चाहिए।
8. मेकअप करने के बाद स्पंज को एंटीसेप्टिक से साफ़ करना चाहिए।
9. मेकअप करते समय क्लीज़र को धीरे-धीरे स्पैड करना चाहिए। यदि ज्यादा प्रैशर देकर इसको स्पैड किया गया तो मेकअप पैची हो जायेगा।
10. मेकअप करने से पहले आईस नहीं लगानी चाहिए क्योंकि आईस लगाने से स्किन-पोरज़ कुछ समय के लिए बन्द हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Discover more from ITI Paper

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading