Answer for अणु और परमाणु किसे कहते हैं

अणु
Molecules In Hindi: पदार्थ को छोटे-छोटे भागों में विभाजित किया जा सकता है। पदार्थ का वह छोटे से छोटा भाग या कण (Particles) जिसमें पदार्थ के मूल भौतिकी और रसायनिकी गुण पाए जाएँ तो वह भाग या कण अणु कहलाता है। प्रत्येक पदार्थ में अणु की अवस्था भिन्न-भिन्न होती है। ठोस पदार्थ में अणु तीव्र गति से घूमते हैं और एक दूसरे के अति निक होते हैं जिससे अणुओं की आकर्षण शक्ति बहुत अधिक हो जाती है। यही आकर्षण शक्ति पदार्थ के आकार को परिवर्तित होने से रोकती है। द्रव में अणुओं की निकटता ठोस की अपेक्षा कम होती है जिससे उनकी आकर्षण शक्ति कुछ कम रहती है इस कारण अणु, द्रव में एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर घूमते रहते हैं। गैस पदार्थों में अणुओं की निकटता सामान्य से भी कम होती है जिससे गैस में अणुओं को घूमने की पूर्ण स्वतन्त्रता रहती है। इसी कारण से गैस सरलता से चारों ओर फैल जाती है।
परमाणु
Atom In Hindi – पदार्थ के अणुओं को छोटे-छोटे भागों में विभाजित किया जा सकता है परन्तु उस भाग या कण (Particles) में पदार्थ के मूल गुण नहीं रहते हैं; ऐसे कण को परमाणु कहा जाता है। परमाणु पदार्थ का वह छोटे से छोटा कण है जो किसी रासायनिक क्रिया में भाग ले सकता है परन्तु वह स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकता है। परमाणु इलैक्ट्रोन, प्रोटान और न्यूट्रोन से मिलकर बना है और इनमें यह विभाजित किया जा सकता है। इसे ऊर्जा (Energy) में परिवर्तित किया जा सकता है। एक ही तत्व के सभी परमाणुओं का भार समान नहीं हो सकता है। एक तत्व के जिन परमाणुओं का परमाणु भार भिन्न-भिन्न हो उन्हें समस्थानिक (Isotopes) कहते हैं। जब भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु भार समान हो तो ऐसे परमाणुओं को समभारी (Isobars) कहते हैं। हाइड्रोजन के परमाणु का भार सबसे कम होता है। इस कारण इसके अनुपात से ही अन्य तत्व के परमाणु भार ज्ञात किए जाते हैं

Back to top button