Answer for अमोनियम क्लोराइड का प्रयोग कहा किया जाता है ?

यह पाउडर या लेप में आता है। यह गर्म होने पर शीघ्र वाष्प बनता है। इसे पानी में घोलकर स्टेनलेस स्टील की सोल्डरन के समय फ्लक्स के रूप में प्रयोग करते हैं।

रेसिन Resin
इसका प्रयोग ताँबे व पीतल की सोल्डरन के समय फ्लक्स के रूप में किया जाता है।

पेस्ट फ्लक्स Paste Flux
यह जिंक क्लोराइड, रेसिन, ग्लिसरीन आदि को मिलाकर पेस्ट के रूप में तैयार किया जाता है। यह ऑक्सीकरण (oxidation) समान करने में तीव्रता से कार्य करता है। इसका प्रयोग तारों को जोड़ने व हल्के कार्यों में किया जाता है।

ब्रेजन Brazing
सामान्य रूप से पीतल का टाँका लगाना ब्रेजन कहलाता है। ब्रेजन के लिए आजकल गैस वैल्डन का प्रयोग किया जाता है। इसमें फिलर रॉड पीतल की प्रयोग की जाती है। पीतल के अतिरिक्त उसी के अनुरूप फ्लक्स का प्रयोग किया जाता है। भट्ठी ब्रेजन में जॉब की सफाई करने के बाद पीतल की कर्तन या बना हुआ स्पैल्टर गर्म जॉब के जोड़ पर लगाया जाता है। इसे फ्लक्स के रूप में सुहागा मिलाकर लगाते हैं। इससे जोड़ पर पीतल पिघलकर फैल जाता है।

Back to top button