Answer for आल्टरनेटिंग करन्ट के क्या लाभ है ?

DC सप्लाई की अपेक्षा, AC सप्लाई के बहुत अधिक उपयोग होने के कई कारण हैं – 1 DC की अपेक्षा AC सप्लाई तैयार करना ज्यादा आसान है, और इसे बनाने में DC को बनाने की अपेक्षा कम खर्चा आता है। कहने का अर्थ है कि AC सप्लाई, DC सप्लाई की तुलना में सस्ती पड़ती है। 2 AC सप्लाई को ट्रांसफॉर्मर के उपयोग से कम या ज्यादा किया जा सकता है किन्तु DC सप्लाई को इस तरह ट्रांसफॉर्मर से बढ़ाया या घटाया नहीं जा सकता है। 3 AC सप्लाई से लगने वाला झटका, DC सप्लाई के द्वारा लगने वाले झटके से कम खतरनाक होता है। चूंकि AC लाईन से शरीर का कोई भाग स्पर्श हो जाने से तेज झटका लगता है, पर चूंकि AC सप्लाई की फ्रिक्वेन्सी 50Hz होती है अत: मनुष्य AC सप्लाई का झटका लगने के बाद भी AC लाईन से अलग हो सकता है। परन्तु चूंकि DC सप्लई की दिशा हमेशा एक समान होती है इसलिये DC लाईन से शरीर के किसी भाग का स्पर्श हो जाने पर मनुष्य चिपका रह जाता है। इसी कारण कहा जाता है कि AC सप्लाई, DC सप्लाई की अपेक्षा कम खतरनाक होती है।

Back to top button