Answer for इंटरनेट प्रोटोकॉल से आप क्या समझते है

इंटरनेट के सफल संचालन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कम्युनीकेशन प्रोटोकॉल्स की होती है। इन्हीं के कारण इंटरनेट अपने से जुड़े समस्त अलग-अलग नेटवर्कों को साथ लेकर चलता है और इन्हें कंट्रोल भी करता है। प्रोटोकॉल का यह भाग TCP/IP कहलाता है। TCP का पूरा नाम ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल और IP का पूरा नाम इंटरनेट प्रोटोकॉल होता है। इन्हीं से प्रथम दो प्रोटोकॉल निर्धारित होते हैं। TCP/IP नेटवर्किंग कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकासों को जो कि 1970 में हुए थे, एक साथ लेकर चलती है।

प्रोटोकॉल लेयरें और स्ट्रक्चर
इंटरनेट प्रोटोकॉल सुइट में कई स्तर या लेयरें होती हैं। इनमें से प्रत्येक लेयर समस्याओं के एक सेट को हल करने में सक्षम होती है और साथ ही अपने से ऊपर वाली लेयर को बिना किसी व्यवधान के डेटा भेजती है। यही कार्य ऊपर वाली लेयर अपने से ऊपर वाली लेयर के लिये करती है। प्रोटोकॉल की सबसे ऊपरी लेयर प्रयोगकर्ता के बिलकुल पास होती है और यह अपने से नीचे वाली लेयर के द्वारा भेजे गये डेटा को ट्रांसलेट करके इस लायक बनाती है कि उसे प्रयोगकर्ता या यूजर समझ सके और पढ़ सके। OSI जब TCP/IP के प्रयोग की शुरूआत हुई थी तो इसमें केवल चार लेयरें थीं। लेकिन वर्तमान समय में इसमें पांच लेयर मॉडल इसमें कार्य करते हैं। यह पांचों लेयरें निम्नलिखित हैं

– पहली लेयर: TPC/IP प्रोटोकॉल मॉडल में पहली लेयर को फिजिकल (भौतिक) लेयर कहा जाता है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित उपकरण या प्रणालियां आती हैंईथरनेट फिजिकल लेयर, ISDN. मॉडेम्स, PLC, SONET/ SDH, G.709 और Wi-Fi इत्यादि।

– दूसरी लेयर: TCP/IP प्रोटोकॉल मॉडल की दूसरी लेयर को डेटा लिंक लेयर कहते हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित सिस्टम शामिल होते हैंATM, DTM, ईथरनेट, FDDI, फ्रेम रिले, GPRS, PPP, ARP और RARP इत्यादि।

तीसरी लेयर: TCP/IP प्रोटोकॉल मॉडल की तीसरी लेयर को नेटवर्क लेयर कहा जाता है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित सिस्टम शामिल होते हैंIP (IPv4, IPv6), ICMP, IGMP, RSVP site IPsec इत्यादि।

चौथी लेयर: TCP/IP प्रोटोकॉल मॉडल की चौथी लेयर को ट्रांसपोर्ट लेयर कहा जाता है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित सिस्टम शामिल होते हैंTCP, UDP, DCCP, SCTP और GTP इत्यादि।

पांचवी लेयर: TCP/IP प्रोटोकॉल मॉडल की पांचवी लेयर को एप्लीकेशन लेयर कहा जाता है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित सिस्टम शामिल होते हैं
DHCP, DNS, FTP, HTTP, IMAP4, IRC, NNTP, XMPP, MIME, POP3, SIP, SMPT, SNMP, SSH, TELNET, BGP, RPC, RTP, RTCP, TLS/SSL, SDP, SOAP, L2TP और PPTP इत्यादि ।

Back to top button