Answer for इन्सपेक्शन (परीक्षण) एल्बो: क्या होता है ?

इस इन्सपेक्शन एल्बो का उपयोग भी वायरिंग के दौरान तारों को मोड़ने के लिये किया जाता है। इस एल्बो पर खिड़की होती है, जिस पर एक दरवाजे को स्क्रु द्वारा बंद किया हुआ होता है। इन्सपेक्शन एल्बो इस खिड़की को खोलकर तारों का निरीक्षण किया जा सकता है, इसी कारण इसे इन्सपेक्शन या परीक्षण एल्बो कहा जाता है।

इन्सपेक्शन (निरीक्षण) बैण्ड : इस इन्सपेक्शन बैण्ड का भी उपयोग वायरों को मोड़ने के लिये किया जाता है। इस बैण्ड पर भी एक खिड़की होती है। इस खिड़की को खोलकर तारों को चेक किया जा सकता है।

इन्सपेक्शन T: यह वास्तव में एक 3-वे टी है, जिसकी सहायता से वायरिंग को तीन अलग-अलग दिशाओं में मोड़ा जा सकता है। इस इन्सपेक्शन T पर एक विन्डों लगी हुई होती है। इस विन्डों को खोलकर इस के अंदर से जाने वाली तारों का निरीक्षण किया जा सकता है।

सी.आई. सीलिंग बॉक्स : इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह कास्ट आयरन से बना बाक्स होता है। जिसका उपयोग छत पर वायरिंग करते समय किया जाता है।

ग्रिप एल्बो बॉक्स : ग्रिप एल्बो बॉक्स इस बाक्स का उपयोग वायरिंग को 90° के कोण पर मोड़ने के लिये किया जाता है, लेकिन इस एल्बो बाक्स का उपयोग खासतौर पर केवल वहीं किया जाता है, जहाँ पर वायरिंग में जोड़ आता है।

Back to top button