Answer for इलेक्ट्रोस्टेटिक प्लॉटर क्या होता है

प्लॉटर का एक नया संस्करण भी बाजार में आ गया है। इसे इलेक्ट्रोस्टेटिक प्लॉटर कहते हैं। इसमें फोटो कॉपी मशीन वाली टोनर ट्रांसफर तकनीक का प्रयोग होता है। इनकी गति भी पेन प्लॉटर से तेज होती है और ये बड़े-बड़े फारमेट या साइज में भी उपलब्ध हैं।

⇨ कटिंग प्लॉटर
इन प्लॉटर में प्रिंट माध्यम के तौर पर पेपर, विनायल शीट और मेयलर नामक प्लास्टिक का प्रयोग किया जाता है। इनमें स्याही या टोनर के स्थान पर चाकू लगे होते हैं और ये ड्राइंग या डिजाइन को प्रिंट माध्यम पर काट कर बना देते हैं। इन्हें एक और तकनीकी नाम से जाना जाता है यह नाम है डाइ कट मशीन।

Back to top button