Answer for कपड़े को देखकर कैसे परखे

किसी भी वस्त्र के बाह्य रूप को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वस्त्र की क्वालिटी क्या है। यह परीक्षण कोई भी अपनी आँखों से देख सकता है, बशर्ते कि उस वस्त्र की उसे कोई पहचान हो। अतः यह पहचान करने के लिए कि तन्तुओं की कैसी किस्में हैं, निम्न आधार पर वस्त्र को देखना चाहिए –
(i) कपास – सूती कपड़ा देखने में भारी होता है। सस्ते कीमत वाले देखने में भद्दे, खुरदरे व आकर्षणहीन होते हैं। किन्तु बुनाई एक समान होती है। मरसराइज़ड (Mercerissed) कपड़ों की सतह चिकनी होती है।
(ii) लिनन – लिनन के तन्तु देखने में कुछ इसका रेशा कुछ कड़क तथा चिकना होता है। क्योंकि तने से प्राप्त रेशा है और लम्बा भी अधिक होता है। लिनन के वस्त्र मज़बूत भी रहते हैं।
(iii) ऊन – ऊनी वस्त्र तो वैसे ही देखने में मोटे-मोटे लगते हैं। Pure woolen वस्त्रों की सतह तो खुरदरी होती है किन्तु मिक्स वालों की सतह देखने में अच्छी लगती है। इसके रेशों में लचक व हल्की लहर लिए होते हैं। इनके रेशों का जोड़ बहुत फाइन होता है। वैसे ये लम्बे रेशे वाले ही अधिक होते
(iv) रेशम – छूने से चिकना, नरम, मुलायम तथा हल्के कपड़े होते हैं। पशु रेशा होने के कारण गर्माहट देने वाला, सर्दियों में प्रयोग करने के लिए होता है।
(v) रेयोन – कृत्रिम होने से छूने से तो रेशम जैसा लगता है किन्तु वजन में सिल्क से भारी होता है।
(vi) नायलॉन – इसके कृत्रिम रेशों में चिकनाहट होती है किन्तु इतनी अधिक प्रकार का अलग-अलग से मिश्रण करके बनाया जाता है कि बहुत रूपों में उपलब्ध है और छूने में हल्का सा ठंडा प्रतीत होता है।

Back to top button