Answer for कपड़े में पाइपिंग क्या होती है ?

उरेब कपड़े की पट्टी को पाईपिंग कहते हैं यह स्वयं बनाई जा सकती है और बाजार से भी बनी-बनाई हर रंग में मिलती है। किन्तु स्वनिर्मित पाईपिंग अच्छी रहती है। जिस वस्त्र में लगानी हो उसी के बचे हुए कपड़े में से उरेब पट्टियां काट ली जाती हैं। उनको तिरछे ही जोड़ा जाता है और चाहे डिज़ाइन के रूप में, चाहे गले, कन्धे पर लगाया जा सकता है। बाज़ार की बनी हुई पाईपिंग हल्के कपड़े की होती है। वह मूल वस्त्र से पहले ही फट जाती है। अत: स्वनिर्मित पाईपिंग का ही सदा प्रयोग करना चाहिए।

Back to top button