Answer for कपलिंग क्या होता है ?

दो एकसमान या दो अलग-अलग प्रकार के कन्ड्यू ट पाईप को जोड़ने के लिये उपयोग किये जाने वाले सामान को कपलिंग कहा जाता है। कपलिंग, विभिन्न कन्ड्यूट पाईपों की साईजों के वो वाली अनुसार आते हैं, जो कि निम्नलिखित है

दो स्कु वाली फ्लेक्जिबल कपलिंग :
इस प्रकार के कपलिंग का उपयोग दो फ्लेक्जिबल कन्ड्यूट पाइपों को आपस में जोड़ने के लिये किया जाता है। इस कपलिंग में दोनों पाईपों को बीच में लेकर कपलिंग को दो बोल्ट्स द्वारा कस दिया जाता है।

टॉप हॉफ/बॉटम हॉफ कपलिंग :
इस प्रकार के कपलिंग का भी उपयोग दो फ्लेक्जिबल कन्ड्यूट पाइपों को जोड़ने के लिये किया जाता है। इस कपलिंग में पाईप के उपर तथा नीचे कपलिंग लगाकर, कपलिंग के दोनों किनारों पर बने होल्स में नटें डालकर उसे बोल्ट्स के द्वारा कस दिया जाता है.

रिजिड कन्ड्यूट और फ्लेक्जिबल कन्ड्यूट पाईप कपलिंग :
इस कपलिंग का उपयोग एक रिजिड अर्थात् चुड़ीदार कन्ड्यूट पाईप और एक फ्लेक्जिबल कन्डयूट पाईप को आपस में जोड़ने के लिये किया जाता है। इस कपलिंग में फ्लेक्जिबल कन्ड्यूट । पाईप के साथ रिजिड पाईप को चुड़ी की तरफ से जोड़ा जाता है।

Back to top button