Answer for कपास की खेती कैसे की जाती है
कपास की खेती गर्म स्थानों पर की जाती है। उपजाऊ जमीन पर 8 से 81/2 माह तक खेती रहती है। जब इस पर फल आते हैं तो शुरू में क्रीम रंग के, बाद में बैंगनी रंग के हो जाते हैं। जब फूल गिर जाते हैं तो इसके डोडे निकल आते हैं। इसके पौधे 5 से 6 फुट के होते हैं। इनकी इस समय कीड़ों से रक्षा करना बहुत ज़रूरी है। इसके बाद ये डोडे खिलने लगते हैं ओर सफेद कपास दिखनी शुरू हो जाती है। अब हाथों द्वारा या यंत्र के द्वारा कपास बीननी शुरू होती है। अन्यथा यह गन्दी हो जाती है।