Answer for कम्प्युनीकेशन मीडिया किसे कहते है

कम्प्यूटर नेटवर्किंग में मीडिया एक महत्वपूर्ण पार्ट है। आजकल चार तरह के मीडिया को इसके लिए इस्तेमाल किया जाता है
10 BASE 5 नेटवर्क में मोटे तार का प्रयोग होता है। 10 BASE 2 नेटवर्क में पतले COAX तार का प्रयोग किया जाता है।
10BASE-T नेटवर्क में अनसील्ड ट्विस्टेड पेयर (UTP) का प्रयोग किया जाता है।
10BASE-FL नेटवर्क में फाइबर ऑप्टिक केबल का प्रयोग करते हैं।
इनमें सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली स्कीम 10BASE T और 100BASE-TX है। इनके अंतर्गत UTP केबल को प्रयोग करते हैं। यह टेलीफोन केबल के समान होती है और अलग-अलग ग्रेड में बाजार में उपलब्ध है। उच्च ग्रेड वाली केबल की कार्य क्षमता भी दूसरों से ज्यादा होती है।
– वास्तव में लेवल 5 की केबल इनमें सबसे उच्च क्षमता वाली है लेकिन यह महंगी भी है। इसके द्वारा 100 मेगाबिट पर सेकेंड की ट्रांसमिशन स्पीड को प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि लेवल 4 और 3 की केबलें सस्ती हैं लेकिन इनकी गति ज्यादा नहीं होती।
– लेवल 4 की केबल 20 Mbps, लेवल 3 की केबल 16 Mbps पर कार्य करती है।
यदि आप किसी विशेष उद्देश्य से नेटवर्किंग करना चाहते हैं तो फाइबर ऑप्टिक अर्थात 100BASE- FL का प्रयोग करें। यह केबल महंगी होती है लेकिन यह सबसे ज्यादा गति से डेटा स्थानांतरित कर सकती है।
• ईथरनेट स्टैंडर्ड में फाइबर ऑप्टिक केबल का प्रयोग दो किलोमीटर की लम्बाई में किया जा सकता है। इससे आप इसकी डेटा स्थानांतरण क्षमता का अनुमान लगा सकते हैं।

Back to top button