Answer for केसिंग-केपिंग में T ज्वाईंट कैसे बनाया जाता है ?

उपयोग: जहाँ पर तारें नीचे स्विच बोर्ड या सॉकिट प्वाईन्ट में ले जानी होती है, वहाँ इस प्रकार का T ज्वाईंट लगाया जाता है।

विधि :
1 सबसे पहले केसिंग के 0.5 मीटर और 0.25 मीटर के दो अलग-अलग टुकड़े लें।
2 इन दोनों में चित्रानुसार निशान लगायें।
3 अब चित्रानुसार केसिंग के अनावश्यक भागों को काटकर अलग कर दें।
4 अब इन दोनों केसिंग के टुकड़ों को | चित्रानुसार जमाकर उन्हें 12MM वाले वुडन स्क्रू से कस दें।।
5 इस तरह से केसिंग में T ज्वाईंट बन जायेगा।

केपिंग में T ज्वाईंट लगाना
1 सबसे पहले केपिंग के दोनों टुकड़े पर चित्रानुसार यथास्थान वर्ग का निशान बनायें। अब इस वर्ग को क्रॉस लाईनखींचकर आधे-आधे भाग में कर लें।
2 लंबी पट्टी वाले केपिंग के वर्ग निशान के 1/4 भाग को चित्रानुसार काट कर अलग कर लेवें।।
3 इसी प्रकार खड़ी पट्टी वाले केपिंग के तीन चौथाई भाग को चित्रानुसार काट कर अलग करलेवें।
4 अब दोनों टुकड़ों के केसिंग के ऊपर सही तरीके से जमाकर उन्हें 12MM लंबाई वाले स्कु से कस देवें

Back to top button