Answer for कैप नट Cap Nut क्या होता है ?

इनमें ऊपर की ओर एक गोल टोपी जैसी कुछ छोटे व्यास की बनी होती है। इनके द्वारा चूड़ियों के रास्ते रिसने वाले तेल को रोकने में सहायता मिलती है।

डोम नट Dome Nut
इनमें ऊपर की ओर अर्द्ध-गोलाकार गुम्बद बना होता है। .

कैप्सटन नट Capstan Nut
इस प्रकार के नट नर्ल्ड नट के समान होते हैं, परन्तु इनकी बाहरी सतह पर नर्लिंग नहीं की जाती है। इनमें बाहरी व्यास पर ऊपर से नीचे तक 3/16 इंच या सुविधानुसार माप के चार या छ: ड्रिल होल बनाए जाते हैं, इन्हें खोलने व कसने के लिए पिन फेस स्पैनर का प्रयोग किया जाता है।

“रिंग नट Ring Nut
इसमें बाहर की व्यासीय सतह पर चार या छ: खाँचे बने होते हैं। इस नट को खोलने व कसने के लिए क्रो’ रिंच या हुक स्पैनर का प्रयोग किया जाता है।

थम्ब नट Thumb Nut
यह नट भी नर्ल्ड नट के समान होता है, परन्तु इसके ऊपर की ओर कैप नट या डोम नट के समान गुम्बद-सा बना होता है।

Back to top button