Answer for कैप स्क्रू क्या होता है ?

यह एक प्रकार का अस्थायी बन्धन है जिसका प्रयोग मशीन के छोटे-छोटे अवयवों को संयोजित करने में किया जाता है। इसमें निचले भाग में चूड़ियाँ कटी होती हैं एवं कार्य की आवश्यकतानुसार हैड बने होते हैं जो संयोजन में सहायक होती हैं। इस प्रकार के स्क्रू निम्नलिखित प्रकार के होते हैं, जिन्हें अग्र पृष्ठ पर दिए गए चित्र में दिखाया गया है। –
1. चीज हैड स्क्रू (Chease head screw),
2. फिलिस्टर हैड स्क्रू (Filister head screw),
3. काउण्टर संक हैड स्क्रू (Counter sunk head screw),
4. राउण्ड हैड स्क्रू (Round head screw),
5. हैक्सागोनल हैड स्क्रू (Hexagonal head screw),
6. स्क्वायर हैड स्क्रू (Square head screw),
7. एलेन स्क्रू (Allen screw) तथा
8. फिलिप्स स्क्रू (Philips screw)| .
उपरोक्त स्क्रू में हैक्सागोनल स्क्रू की अपेक्षा फिलिस्टर हैड स्क्रू तथा ओवल स्क्रू अच्छा समझा जाता है, क्योंकि यह लगभग जॉब की सतह से चिपके रहते हैं और इन्हें अधिक टाइट नहीं कर पाते हैं। जबकि हैक्सागोनल स्क्र पूरी तरह टाइट किया जा सक होते हैं। यह बाहर से गोल तथा इनके हैड के बीच में हैक्सागोनल खाँचा कटा होता है। इस खाँचे में एलेन ‘की’ फँसाकर इन्हें खोला या कसा जा सकता है। फिलिप्स स्क्रू के हैड पर + का गहरा निशान होता है।

Back to top button