Answer for गार्डन ट्रैक्टर (टू व्हील ट्रैक्टर) का प्रयोग कहा किया जाता है ?

खेती के कार्य के लिए, बड़े रिहायशी मकानों के लॉन, बर्फीले स्थानों के लिए रिहायशी मकानों के रास्तों से बर्फ हटाने, सड़कों से बर्फ हटाने के लिए छोटे ट्रैक्टर (टू व्हील) मूवर्स का प्रयोग करते हैं। .

बनावट Construction
इसमें पाँच हॉर्स पावर तक के पेट्रोल इंजन होते हैं, यह अधिकतर एक सिलेण्डर के होते हैं, इन इंजनों के साथ ही छोटा-सा डिफरैन्शियल दिया होता है। जिसको इंजन की पावर शाफ्ट से दी जाती है। यह प्राय: पल स्टार्ट (pull start) रस्सी द्वारा स्टार्ट होते हैं। इनके पहिए लगभग 18″ से 24″ तक होते हैं, इंजन के आगे यन्त्र लगाये जाते हैं। यह यन्त्र पाँच प्रकार के होते हैं, जो कार्य के अनुसार बदले जा सकते हैं। इन्हें इंजन की पावर बैल्ट से प्राप्त होती है, जिससे इनमें क्लच की आवश्यकता लगभग समाप्त हो जाती है। कुछ ट्रैक्टरों में यन्त्र पीछे की ओर लगाया जाता है। अत्याधुनिक पावर टिलर जिसे बैठकर भी चलाया जा सकता है, इनमें रोटरी टिलर होता है। इन ट्रैक्टरों की बनावट बैलों के पीछे चलने वाले कल्टीवेटर के आकार की होती है। इनमें हैण्डिल के बीच एक एटैचमैन्ट से एक्सीलेटर लगाया जाता है, जो विभिन्न दशाओं में स्थिर किया जा सकता है। यहीं पर इंजन टंकी दी जाती है, हैण्डिलों के दोनों ओर ब्रेक लीवर दिये जाते हैं, जिससे इन्हें मोड़ा जाता है, इसलिए यह सिस्टम स्टीयरिंग बाई ब्रेक के रूप में कार्य करता है।

खेती के कार्य में प्रयोग Uses in the Work of Farming
ट्रैक्टर आकार व अश्व शक्ति में कम होने के कारण इससे अधिक भारी कार्य नहीं लिया जा सकता है। इससे केवल छोटी क्यारियों को तैयार करने में जिनमें धान जैसी फसल को बोने के लिए पौध तैयार करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसे क्यारी की मिट्टी बारीक करने व उसमें खाद मिलाने के लिए प्रयोग किया जाता है। आगे व पीछे लगने वाले कल्टीवेटर से ईंख व गेहूँ की खरपतवार को समाप्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे थोड़े समय के लिए व विश्राम देकर प्रयोग करना चाहिए।

Back to top button