Answer for गियर कितने प्रकार के होते है ?

ट्रैक्टर गियरबॉक्स में तीन प्रकार के गियरों का सामान्यतया प्रयोग किया जाता है। स्पर गियर Spur Gear इस प्रकार के गियर की परिधि पर धुरे के समान्तर (parallel) पूरे में दाँते कटे होते हैं। ये दाँते आकार में एकसमान तथा बराबर दूरी पर होते हैं।

हैलीकल गियर Helical Gear
इस प्रकार के गियर की परिधि पर दाँते एक विशेष कोण पर कटे होते हैं, परन्तु इनका आकार तथा दूरी बराबर होती है, जिस प्रकार की स्पर गियरों में।

डबल हैलीकल गियर Double Helical Gear
इन्हें हियरिंग बोन गियर भी कहा जाता है। ये गियर हैलीकल गियर के समान ही होते हैं, परन्तु मध्य (centre) में उनके दाँते उल्टे कोणों में बदल जाते हैं।

Back to top button