Answer for गैस प्लास Gas Plier क्या होता है और ये किस काम आता है ?

इस प्रकार के प्लास का प्रयोग गैस अथवा ऑयल पाइप पर लगे नटों को खोलने के लिए किया जाता है। इसे सुविधाजनक स्लिप ज्वॉइण्ट प्लास के समान छोटा या बड़ा किया जा सकता है। इसके जबड़े अन्दर से कुछ घूमे हुए होते हैं।

साइड कटिंग प्लास Side Cutting Plier
इस प्रकार के प्लास अधिकतर बिजली के पतले तारों को काटने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इनके द्वारा वस्तुओं को पकड़ा या मोड़ा नहीं जा सकता है।

वाइस ग्रिप प्लास Vice Grip Plier
यह एक बहुउपयोगी प्लास है। इसके जबड़ों को छोटा-बड़ा किया जा सकता है। इसे रिंच या वाइस के समान ही प्रयोग कर सकते हैं।

मल्टीग्रिप प्लायर Multigrip Plier
जैसे स्लिप जोड़ के द्वारा दो स्लिप ज्वॉइण्ट बनते हैं। मल्टीग्रिप प्लायर के द्वारा 5 या 7 ज्वॉइण्ट बनते हैं, इसलिए इसे मल्टीग्रिप प्लायर कहते हैं। इसमें कटिंग करने का प्रावधान नहीं होता।

पिन्सर प्लास Pincer Plier
यह प्लायर कील का हैड पकड़कर उसे उखाड़ने के काम आता है। इसके जबड़े वृत्ताकार बने होते हैं तथा आगे से प्लेन व धारदार होते हैं, जिससे – आसानी से कील को पकड़ सकें। इसकी एक टाँग पीछे से फ्लैट करके उसमें स्लॉट बनाया होता है। यह कील को उचकाने का काम करती है।

Back to top button