Answer for चक्रीय या घूर्णी पम्प किसे कहते है ?

छोटी शाफ्ट पर गनमेटल के एक इंच से दो इंच तक, चार इंच से 6 इंच तक गोलाई के इम्पैलरों को दो फेस प्लेटों के बीच स्पेसर प्लेटों के साथ क्रम से लगाया जाता है। यह 20 फुट सक्शन करके 20 फुट तक ऊपर पानी फेंक सकता है। इसमें खींचने और फेंकने का काम एक इम्पैलर वाला पम्प करता है। दो इम्पैलर वाला पम्प भी होता है। दो इम्पैलर वाले इन पम्पों में एक सक्शन करता है, दूसरा फेंकता है। एक व दो इम्पैलरों की फेस प्लेटों में अन्तर रहता है।
रोटो डायनामिक पम्प Roto Dynamic Pump खेती के प्रयोग में प्राय: इसी प्रकार के पम्प प्रयोग में आते हैं। इसका मुख्य कारण इनके संचालन व रख-रखाव में सरलता है। ये मुख्यतया तीन प्रकार के होते हैं

रेडिएल फ्लो या अपकेन्द्री पम्प Radial Flow or Centrifugal Pump
डीजल इंजन (स्टेशनरी इंजन) में लगने वाले पम्प में 14 इंच तक की व बड़ी बिजली की मोटरों में लगने वाले पम्प में 28 इंच तक की शाफ्ट लगायी जाती है। इसके एक सिरे पर गनमेटल (पीतल + ताँबा) का बुश पम्प की बॉडी में पुश फिट किया जाता है, जिसमें शाफ्ट आसानी से घूम सकती है। बुश के आगे इम्पैलर लगाया जाता है, जिसके दोनों ओर इंच से 1.4″ तक का सीधा कालर होता है। बीच में विभिन्न संख्या में अन्दर ढाली ग़ई फिन्स होती हैं। ये फिन्स उल्टी या सीधी दिशा में हो सकती हैं। इम्पैलर को बाहर से एक कवर से बन्द किया जाता है। शाफ्ट के दूसरी ओर एक या दो बॉल बियरिंग लगाये जाते हैं। जिन पर यह शाफ्ट घूमती है। बियरिंगों के आगे मोटर से या इंजन से जोड़ने के लिए पुली लगाई जाती है। यह पुली कपलिंग पुली कहलाती है। इसको व इम्पैलरों को लम्बी की वे (key way) से प्रेस फिट किया जाता है। कुछ इम्पैलरों व आगे एक नट से इन्हें रोका जाता है, क्योंकि काफी समय तक एक स्थान पर कार्य करते हैं। इसके लिए बश के आगे सेल्फ प्राइमिंग सिस्टम लाइन टर्निंग के साथ ग्लैण्ड्स लगाकर फिट किया जाता है। ग्लैण्ड्स समय-समय पर टाइट करते रहना आवश्यक होता है, अन्यथा यह पानी नहीं खींचेगा। यह 20 फुट ग्लैण्ड्स तक पानी ऊपर फेंक सकता है, परन्तु प्रेशर कम रहता है।

Back to top button