Answer for छेनी Chisel क्या होती है और ये कहा उपयोग होती है ?

इसे सामान्य बोलचाल की भाषा में छेनी कहा जाता है। इसके द्वारा फ्लैट, राउण्ड या एंगल आयरन तथा तक मोटी धातु की चादरों को काटा जाता है। यह जॉब की सतह पर से फालतू धातु को छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में काटकर छीलने का कार्य भी करती है। यह कार्य चिपिंग कहलाता है। इसके द्वारा की गई कटाई रफ होती है। इसके द्वारा कटे किनारे फिनिश करने होते हैं, इससे समय की बचत होती है। . इन्हें हाई-कार्बन स्टील से बनाया जाता है, जिसमें 0.75% से 1.0% तक कार्बन की मात्रा रहती है। छेनी की लम्बाई विभिन्न कार्यों के लिए 50 मिमी से 200 मिमी तक होती है। अधिकतर 150 मिमी तक लम्बाई की छेनी का प्रयोग किया जाता है। व्यावहारिक रूप से छेनी की माप उसके काटने वाले भाग की चौड़ाई से जानी जाती है।

मुख्य भाग Main Part
छेनी के निम्नलिखित मुख्य भाग होते हैं
हैड (head), बॉडी (body), फोर्जिंग कोण (forging angle), कटिंग एज (Cutting edge), तथा कटिंग कोण (cutting angle)।
छेनी ग्राइण्ड करते समय विभिन्न धातुओं के लिए उनके कटिंग कोण निम्नलिखित प्रकार रखने चाहिए
1. माइल्ड स्टील (Mild steel) = 55°
2. कास्ट आयरन (Cast iron)=60°
3. टूल स्टील (Tool steel) = 65 से 70°
4. ताँबा (Copper) = 45°
5. एल्युमीनियम (Aluminium) = 30°
6. पीतल (Brass) = 50°

प्रकार Types
छेनी की काटने वाली धार तथा उसकी बनावट विभिन्न प्रकार की होती है। इनके आधार पर ये निम्न प्रकार की होती हैं

समतल छेनी Flat Chisel इस छेनी का प्रयोग तार, पतली शीटों तथा गोल छड़ों को काटने के लिए किया जाता है। इनकी धार v के आकार में तथा चपटी होती है जोकि बीच में से कुछ घूमी हुई रहती है। इस उभरे हुए भाग के कारण चिंपिंग करते समय वह कटी जगह पर फँसती नहीं है। इसके द्वारा ही पुराने रिवेट तथा जाम नट या बोल्ट को काटा जाता है।

क्रॉस कट छेनी Cross Cut Chisel
इसका प्रयोग विशेष रूप से चौरस झिर्रियाँ तथा नाली बनाने के लिए किया जाता है। किसी शाफ्ट पर चाबी का खाँचा इसी छेनी के द्वारा बनाया जा सकता है। इसकी काटने वाली धार 3 मिमी से 12 मिमी तक चौड़ी होती है। यह छेनी खाँचे या झिरों में प्रयोग करते समय फँस न जाए, इसलिए इसकी धार की अपेक्षा पिछला भाग कुछ पतला बनाया जाता है।

Back to top button