Answer for ज़िप का प्रयोग कहा किया जाता है

आप किसी भी प्रकार की ओपनिंग में कर सकते हैं। जैसे स्कर्ट की साइड में, फ्रॉक की बैक साइड में, लेडीज शर्ट की बैक में ब्लाउज यदि बैक ओपन बनाना है तो उसकी बैक में तथा पैंट की फ्लाइ में भी लगा सकते हैं। ये प्रायः कपड़े के रंगों से मिलाकर प्रयोग की हुई अच्छी लगती है। इसके अतिरिक्त मानव बैग्स, छोटे Pouches आदि बहुत से सामानों में जिपस का प्रयोग किया जाता है। नाइलॉन व पोलिस्टर के अलावा ज़िप के (Teeth) दांते मैटल के भी बनते हैं। यह Teeth एक-एक अलग होता है और कपड़े पर फिक्स किया जाता है। ये ब्रास, अल्यूमीनियम तथा निकल (Nickle) के बनते हैं। अधिकतर ज़िप के दांते ब्रास के ही बनते हैं। दूसरे मैटल कम प्रयोग में लाए जाते हैं। क्योंकि इसकी बनाने वाली कम्पनी कम ही होती है। ये मैटल के जिप प्रायः जीनस में, जैकेट्स में प्रयोग किए जाते हैं। कुछ जिपर्स नीचे से बन्द होती है और कुछ Open बनती है। जो Open zipper होते हैं उनको नीचे की तरफ से बन्द करने के लिए एक चपटा पिन सा पट्टी में लगाया जाता है। और ज़िप की एक पट्टी पर छोटा सा बॉक्स भी लगा होता है। इसी बॉक्स और पिन की सहायता से ही Open Zipper के Slider के दोनो सिरों को मिलाकर बन्द करना तथा खोलने की क्रिया की जाती है। और यह प्राय: जैकेट्स में की जाती है। Closed Zippers के अन्तिम छोर पर दोनो सिरों को मिलाकर वह छोटा सा बॉक्स लगाते हैं जिस पर Slider चलता है। प्लास्टिक, नाइलॉन के जिपर प्रायः मैटल के जिपर के समान ही होते हैं। सिर्फ उसके दांतों में अन्तर होता है। मैटल के ज़िपर किसी भी रंग में पेंट किए जा सकते हैं जबकि प्लास्टिक के ज़िपर किसी भी फैब्रिक कलर में बनाए जा सकते हैं। मैटल की ज़िप प्रायः सख्त कपड़ों में लगाते हैं और वह धोने में भी टफ होती है।

Back to top button