Answer for ट्राईस्क्वे यर क्या होता है ?

यह धातु या लकड़ी से बना हुआ 90° के कोण जैसा होता है। इसकी एक भुजा पर 2524 26_28 ट्राई स्क्वेयर लंबाई को नापने के लिये स्केल के समान निशान लगे हुये होते हैं। इस ट्राई स्क्वेयर का उपयोग केसिंग-केपिंग पट्टी, बैटन पट्टी, वायरिंग तथा अन्य कई स्थानों पर 90° के कोण को चेक करने के लिये किया जाता है।
पोकर (POCKER)
किसी भी लकड़ी पर पेंच या स्कु लगाते समय वहाँ पर एक पायलेट होल बनाया जाता है, ताकि स्कू या पेंच को आसानी से लगाया जा सके। यह पायलेट होल पोकर से बनाया जाता है। पोकर को कभी-कभी ब्रॉडल पोकर के नाम से भी जाना जाता है। पोकर या ब्राडल एक नोकदार औजार है। यह स्टील का बना हुआ होता है। जिसके दोनों सिरे चपटे होते हैं। इसके ऊपर लकड़ी का एक गोलाकार हेण्डल लगा हुआ होता है। पोकर को कभी भी जेब में नहीं पकड़ा जाना चाहिये। क्योंकि इससे असावधानी वश दुर्घटना हो सकती है।

जीमलेट (GIMILET)
जीमलेट का उपयोग लकड़ी के बने हुये वस्तुओं में छेद करने के लिये किया जाता है। जीमलेट एक साधारण सा औजार है जो स्कु के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसमें आगे की तरफ एक नुकीली नोक होती है तथा इसके बाद की लंबाई में तीखी धार वाले स्कु कटे हुये होते हैं। लंबाई के अंत में इसे पकड़ कर घुमाने के लिये लकड़ी का एक हेण्डल लगा हुआ होता है। जीमलेट अलग-अलग लंबाई और ब्यास वाले मिलते हैं। जीमलेट का ब्यास सामान्यत: 3 मि.मी., 6 | मि.मी. और 25 मि.मी. साईज के होते हैं।

Back to top button