Answer for डेकरॉन की क्या विशेषताएं होती है

1. इसके तन्तु मजबूत होते हैं। इसीलिए वस्त्र भी मजबूत बनते हैं।
2. इन तन्तुओं में नमी सोखने की क्षमता नहीं होती है इसीलिए दाग घब्बे भी ऊपर की सतह तक रहते हैं।
3. इनको धोना व सुखाना सरल है। आयरन का प्रयोग नहीं किया जाता है।
4. वस्त्रों में सलवटें नहीं आती हैं।
5. इन तन्तुओं में तनाव वहन करने की क्षमता अधिक होती है। इसीलिए फटते भी नहीं।
6. ये वस्त्र ताप के अच्छे संवाहक होते हैं। किन्तु कपास, लिनन के मुकाबले गर्म होते हैं। पाश्चात्य देशों की गर्मी में तो पहने जा सकते हैं किन्तु भारत की गर्मी में नहीं पहने जा सकते हैं।
7. ये क्षार व अम्ल दोनों का सामना कर सकते हैं किन्तु उबलते घोल में खराब हो जाते हैं।

Back to top button