Answer for डोरी क्या होती है और ये कहा प्रयोग की जाती है ?

बाज़ार में बनी बनाई डोरियां, रेशमी, सूती व हर रंग में मिलती हैं। सूती गोल डोरी अधिकतर सोफा कवर, सोफा सैट आदि में ही लगती है। उसी पर चमड़ा चढ़ा कर पर्स में भी प्रयोग करते हैं, किन्तु आजकल तो वस्त्रों में डिज़ाइन डालने के लिए भी प्रयोग होने लगा है। विशेषतौर पर फ्रॉकों में, नाईट सूटों में, लेडीज़ सूटों में कमर पर बांधने के लिए एकरंगी या कई रंग की डोरियों का प्रचलन है।

Back to top button